फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   AIDS patients increasing in Punjab due to use of same syringe

Punjab News: चिट्टे का नशा बढ़ा रहा एड्स का मर्ज, एक ही सीरिंज के इस्तेमाल से खतरे में जवानी

Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
ajay kumar सूरज प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)
सूरज प्रकाश, संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 28 Dec 2023 12:27 AM IST
सार

डॉ. परविंदर कौर के अनुसार आज से पांच साल पहले ट्रक चालक और कपल ही एड्स से ज्यादा पीड़ित मिलते थे लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। संक्रमित मरीजों में 7 प्रतिशत नशेड़ी, 6.9 प्रतिशत ट्रक चालक, 80 प्रतिशत कपल शामिल हैं।

विज्ञापन
AIDS patients increasing in Punjab due to use of same syringe
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पंजाब में चिट्टे (सिंथेटिक ड्रग्स) का नशा एड्स के मर्ज को बढ़ावा दे रहा है। अब नाबालिग भी इस बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रिपोर्ट के अनुसार नशे के लिए एक ही सीरिंज के इस्तेमाल से एड्स के मामले बढ़ रहे हैं। पठानकोट जिले में एक साल में 150 लोग एड्स से पीड़ित मिले हैं। हर माह लगभग 12 मरीज संक्रमित मिल रहे हैं। इनमें 18 से 20 वर्ष के बीच के युवाओं की संख्या 50 है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में बने एंटी-रेट्रोवायरल थेरेपी (एआरटी) सेंटर की एसएमओ डॉ. परविंदर कौर का कहना है कि यह चिंता की बात है कि मरीजों में 18 से 20 वर्ष के युवाओं की संख्या काफी ज्यादा है। इसका मुख्य कारण नशा करने के लिए एक ही सीरिंज का इस्तेमाल करना है। नशेड़ियों की स्क्रीनिंग भी हो रही है, जिसमें पॉजीटिव मरीजों का काफी तेजी से पता चल रहा है। संक्रमितों में बच्चे भी शामिल हैं, जिनका उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित मरीजों को पूरी जिंदगी दवाई खानी पड़ती है।
विज्ञापन


डॉ. परविंदर कौर के अनुसार आज से पांच साल पहले ट्रक चालक और कपल ही एड्स से ज्यादा पीड़ित मिलते थे लेकिन अब युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। संक्रमित मरीजों में 7 प्रतिशत नशेड़ी, 6.9 प्रतिशत ट्रक चालक, 80 प्रतिशत कपल शामिल हैं। बच्चे मां-बाप की लापरवाही से संक्रमित होते हैं। कई बच्चों को यह बीमारी गर्भावस्था में ही लग जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्रों में नौ लाख से ज्यादा मरीज

पंजाब के नशा मुक्ति केंद्रों में इस समय नौ लाख से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। इनमें निजी केंद्रों में 6.75 लाख, जबकि सरकारी में 2.77 लाख मरीज भर्ती हैं। हालांकि कुछ एनजीओ का दावा है कि नशा पीड़ितों की कुल संख्या 12 लाख से भी ज्यादा है। सरकार इन केंद्रों में भी लगातार मरीजों के स्वास्थ्य की जांच करती है। अभी हाल ही में सरकार ने निजी नशा मुक्ति केंद्रों की जांच करवाने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed