{"_id":"951bcf2fa3551cad1d24e4dc586852a7","slug":"agriculture-summit-in-mohali","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ सौ हैलोजन लाइटों से सड़कें होंगी रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ सौ हैलोजन लाइटों से सड़कें होंगी रोशन
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 10 Feb 2014 02:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रोग्रेसिव पंजाब एग्रीकल्चर समिट में चप्पड़चिड़ी की सड़कें दूधिया रोशनी में नहाएंगी। प्रशासन ने चप्पड़चिड़ी की सड़कों पर आठ सौ हैलोजन लाइट्स लगाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इसके अलावा चार एकड़ में बनने वाली पार्किंग की लाइटिंग भी विशेष रहेगी। साथ ही सड़कों पर वेलकम फ्लैग लोगों का स्वागत करेंगे। इसके अलावा मेहमानों की सुविधा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात रहेंगे, जो कि मेहमानों को हर प्रकार से गाइड करेंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक यह विशेष हैलोजन लाइट्स इंडस्ट्रियल एरिया से ही लगाना शुरू कर दी गई है। एक खंभे पर दो लाइट्स लगाई जा रही हैं। चप्पड़चिड़ी से इंडस्ट्रियल एरिया तक स्पेशल 108 पोल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक पोल पर दो हैलोजन लाइट्स लगाई गई हैं। इसी तरह वीवीआईपी के लिए बनाए गए हैलीपैड के पास भी लाइटिंग का इंतजाम किया गया है। सारी लाइटों को जेनरेटर से भी जोड़ा जा रहा है। चप्पड़चिड़ी में करीब छह साइलेंट जेनरेटर लगाए गए हैं, ताकि समिट में आने वाले मेहमानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो।
कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं विदेशी होंगे शामिल
समिट में कई राज्यों के मुख्यमंत्री एवं विभिन्न देशों के डेलीगेट शामिल होंगे। इस दौरान जहां वह अपने देशों की खूबियां गिनाएंगे। वहीं, हमारे देश के लोग एवं माहिर भी उनसे रूबरू होंगे। समिट को लेकर सिक्योरिटी टाइट कर दी है। साइट पर पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई है, जो हर स्थिति पर नजर रखे रहे हैं।