फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agriculture Ordinance, Harsimrat Kaur Badal Statement After Resignation

इस्तीफा देने के बाद हरसिमरत बादल का पहला बयान आया सामने, बोलीं- सलाह ले लेते पहले

Fri, 18 Sep 2020 01:42 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 18 Sep 2020 01:42 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Ordinance, Harsimrat Kaur Badal Statement After Resignation
हरसिमरत कौर बादल - फोटो : एएनआई
केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने के बाद हरसिमरत कौर बादल का पहला बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लिया। हरसिमरत ने कहा कि सरकार को बिल बनाने से पहले किसानों और आढ़तियों से विचार विमर्श कर लेना चाहिए था, इसमें राजनीति वाली कौन-सी बात हो गई? सिर्फ पंजाब में ही कृषि विधेयक का विरोध नहीं हो रहा। हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र के किसान भी इसके विरोध में सड़कों पर हैं। दक्षिण भारत में विरोध की लहर है। जिस विधेयक से किसान खुश ही नहीं, उसे पास करने का क्या फायदा। ये तो जबरन थोपने वाली बात हो गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे चुकी हैं हरसिमरत

वरिष्ठ अकाली नेता हरसिमरत कौर बादल ने वीरवार को यह कहते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया कि वह और उनकी पार्टी किसी भी किसान विरोधी फैसले में सहयोगी नहीं बन सकते। उन्होंने कहा कि मेरा फैसला शिरोमणि अकाली दल की उस पवित्र सोच, विरासत और समर्पण की भावना का प्रतीक है, जिसके अनुसार अकाली दल किसानों के हित की लड़ाई में किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटा है और न हटेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे अपने चार पेज के इस्तीफे में हरसिमरत बादल ने कहा कि उन्हें इस बात पर बेहद गर्व है कि आज वह अकाली दल के गौरवमयी विरासत को आगे बढ़ाने में अपना रोल निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि हमारे किसान हमेशा ही सबसे ज्यादा उम्मीद शिरोमणि अकाली दल पर करते आए हैं और पार्टी उनकी उम्मीदों एवं विश्वास पर खरी उतरी है।

जो मर्जी हो जाए, हम पार्टी की इस विरासत और किसानों के इस भरोसे को कोई ठेस नहीं पहुंचने देंगे। उनका फैसला केंद्र द्वारा किसानों को विश्वास में लेने और उनकी शंकाओं को दूर किए बिना बिल लाने के फैसले और शिअद द्वारा इस किसान विरोधी बिल का विरोध करने के परिणामस्वरूप उठाया गया कदम है। उन्होंने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया कि वह उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed