फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agriculture Minister will inspect mustard purchase in Haryana

हरियाणा: कृषि मंत्री खुद करेंगे खरीद का निरीक्षण, दूसरे दिन किसानों ने 22 हजार मीट्रिक टन सरसों बेचा

Thu, 16 Apr 2020 09:22 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Apr 2020 09:22 PM IST
विज्ञापन
Agriculture Minister will inspect mustard purchase in Haryana
फाइल फोटो

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने प्रदेश की मंडियों का दौरा करने का निर्णय लिया है। वह खुद सरसों खरीद का निरीक्षण करेंगे। खरीद व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही मंत्री किसानों की समस्याएं भी जानेंगे। वह तीन दिनों तक प्रदेश की मंडियों के दौरे पर रहेंगे। मंत्री शुक्रवार को दक्षिणी हरियाणा की मंडियों का जायजा लेंगे। 

विज्ञापन


इसके बाद उत्तर हरियाणा व जीटी रोड बेल्ट का रुख करेंगे। मंडियों में सरसों खरीद के अलावा 20 अप्रैल से शुरू होने वाली गेहूं खरीद की तैयारियां भी देखी जाएंगी। गेहूं के लिए सरकार ने 2000 खरीद केंद्र बनाए हैं। कोरोना के दौरान सरकार के सामने बड़ी चुनौती किसानों की गेहूं की खरीद को समय पर संपन्न कराना ही है। 
विज्ञापन


8380 किसानों ने 22 हजार मीट्रिक टन सरसों बेचा
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बताया कि राज्य में सरसों की खरीद के लिए 163 खरीद केंद्रों पर 8380 किसानों ने रिपोर्ट की और इन किसानों से लगभग 22,000 मीट्रिक टन सरसों की खरीद एजेंसियों, अर्थात हैफेड और राज्य भंडारण निगम द्वारा की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि खरीद के पहले दो दिनों में राज्य में कुल 33,331 मीट्रिक टन की सरसों खरीद की गई है। उनके अनुसार शुक्रवार को कुछ बड़े खरीद केंद्रों पर खरीद एजेंसियां अधिक संख्या में किसानों को खरीद के लिए आमंत्रित करेगी। अब हर दिन लगभग 30,000 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की जाएगी। उन्होंने बताया कि 77 किसानों ने स्वेच्छा से हरियाणा कोरोना रिलीफ फंड में 85,820 रुपये की राशि का योगदान दिया है।

व्यापारी अपना पूरा योगदान दें, सरकार जरूरी इंतजाम करें
हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय महासचिव बजरंग गर्ग ने प्रदेश के व्यापारियों से अपील की है कि वह किसान की सरसों व गेहूं खरीद में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न आए उसमें अपना पूरा योगदान दे। हरियाणा सरकार से मांग की है कि किसान को अपनी फसल बेचने में दिक्कत ना आए उसके लिए सरकार को मंडियों में अपनी तरफ से पुख्ता प्रबंध करें और किसान, मजदूर व व्यापारियों को कोरोना से बचाने के लिए भी जरूरी इंतजाम किए जाए। सरसों व गेहूं खरीद, उठान व फसल का भुगतान सरकार समय पर करें। 

किसानों को मंडियों में न हो परेशानी : बराला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने आगामी 20 अप्रैल से गेहूं खरीद की तैयारी के लिए आईटी सेल के माध्यम से वीडियो कांफ्रेंसिंग कर बैठक की। बैठक में फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष वेद फुल्लां ,फतेहाबाद विधायक दुड़ाराम, रतिया विधायक लक्ष्मण नापा, जिला महामंत्री, सभी मार्केट कमेटी चेयरमैनों व वरिष्ठ भाजपा नेता शामिल हुए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने सभी से बातचीत कर मंडियों की व्यवस्था एवं खरीद की तैयारियों का जायजा लिया व निर्देश दिए कि भाजपा के कार्यकर्ता, विधायक व मार्केट कमेटी चेयरमैन, अधिकारियों के साथ चर्चा कर किसानों को मंडियों में मास्क व सैनिटाइजर मुहैया करवाएं। किसानों की किसी भी तरीके की कोई समस्या न आए ऐसी व्यवस्था हम सब करें व इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पूरा ख्याल रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed