फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agricultural department recovering fines Who Straw Burning on land, identify by the satellite

हरियाणा: पराली जलाने वालों की अब खैर नहीं, सेटेलाइट से होगी पहचान, कृषि विभाग वसूलेगा जुर्माना

Mon, 08 Oct 2018 05:17 AM IST
रोशन लाल शर्मा, अमर उजाला, होडल
रोशन लाल शर्मा, अमर उजाला, होडल Updated Mon, 08 Oct 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
Agricultural department recovering fines Who Straw Burning on land, identify by the satellite
Straw Burning

अब किसान सावधान हो जाएं। खेतों में यदि उन्होंने पराली जलाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी होगी और जुर्माना भी वसूला जाएगा। इतना ही नहीं बार-बार पराली जलाने पर किसान की जमीन को सरकार द्वारा जब्त किया जाएगा। किसान गुपचुप तरीके से भी पराली जलाने की न सोचे, क्योंकि अब सरकार सेटेलाइट के द्वारा पराली जलाने जैसी घटनाओं पर पूरी निगरानी रखेगी। किसी भी किसान द्वारा जैसे ही खेत में पराली जलाई जाएगी, सरकार व प्रशासन के पास उस किसान के खेत की जानकारी उपलब्ध हो जाएगी, जिससे प्रशासन द्वारा तुरंत मौके पर जाकर पराली जलाने वाले किसान के खिलाफ कार्रवाई करेगी। 

विज्ञापन


पराली जलाने की शिकायतों को देख उठाया कदम
किसानों द्वारा आए दिन खेतों में पराली जलाने की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने यह कदम उठाया है। बार-बार किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी किया गया। आए दिन गांवों में कृषि विभाग के अधिकारी सेमिनार कर किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं, परंतु फिर भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


इसलिए इन घटनाओं को रोकने के लिए सरकार ने चंडीगढ़ में सेटेलाइट लगाई है, जो पूरे प्रदेश में पराली जलाने की घटनाओं पर नजर रखेगी। जिस भी क्षेत्र में पराली जलाई जाएगी, उसी जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अधिकारियों को इस बात की सूचना मिल जाएगी, उसके बाद अधिकारी मौके पर जाकर किसान के खिलाफ न सिर्फ कार्रवाई करेंगे, बल्कि मौके पर ही जुर्माना वसूला जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को ही मिली करमन में पराली जलाने की जानकारी

कृषि विभाग में तकनीक अधिकारी रामदेव ने बताया कि चंडीगढ़ स्थित कार्यालय में सूचना मिली कि गांव करमन के जंगल में किसी किसान ने खेतों में पराली में आग लगा दी है। सूचना के माघ्यम से विभागीय अधिकारी की टीम गांव पहुंची और पराली में आग लगाने वाले किसानों की पहचान शुरू कर दी। इसी मामले में प्रशासन ने दो लोगों की पहचान कर उनसे हजारों रुपए जुर्माना वसूल किया।
 

जिला उपायुक्त डॉ. मनीराम शर्मा का कहना है कि, पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ अब सख्ती से पेश आया जाएगा। उन पर पूरी नजर रखी जा रही है। जहां भी पराली जलाने की सूचना मिलेगी, विभाग के अधिकारी मौके पर जाकर उस किसान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे तथा जुर्माना वसूला जाएगा। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों को आदेश दे दिए हैं कि वे जिले के गांवों में जाकर एक बार फिर किसानों को इसके लिए जागरूक कर दें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed