फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agnipath protest High alert at all major railway stations of Punjab

अग्निपथ योजना: पंजाब के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों पर हाई अलर्ट, GRP और RPF ने सुरक्षा बढ़ाई

Fri, 17 Jun 2022 09:03 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Jun 2022 09:03 PM IST
सार

जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने में जुटे हैं और पल-पल की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। 

विज्ञापन
Agnipath protest High alert at all major railway stations of Punjab
रेलवे स्टेशन पर की गई गहन जांच पड़ताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के खिलाफ विभिन्न राज्यों में चल रहे विरोध की आग ने पड़ोसी राज्य हरियाणा को भी चपेट में ले लिया है। हरियाणा के कई जिलों में प्रदर्शन के बाद एहतियात के तौर पर पंजाब के सभी बड़े रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। राजपुरा, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर, ब्यास, अमतृसर, पठानकोट, मोगा और फिरोजपुर स्टेशन समेत राज्य के सभी बड़े स्टेशन हाई अलर्ट पर हैं। इन स्टेशनों पर जिला पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ ने सख्ती बढ़ा दी है।

विज्ञापन


ट्रेन परिचालन को जारी रखने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जीआरपी व आरपीएफ के जवान स्टेशन परिसर के साथ रेलवे पुल और रेल पटरियों पर लगातार गश्त कर रहे हैं। रेल पटरियों के आसपास से संदिग्धों को खदेड़ा जा रहा है और चलती ट्रेनों में सख्त चेकिंग चल रही है। जीआरपी और आरपीएफ के अधिकारी जमीनी स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालने में जुटे हैं और पल-पल की जानकारी उच्च अधिकारियों तक पहुंचाई जा रही है। 
विज्ञापन

 

हालात के मद्देनजर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों की सुरक्षा बढ़ाई गई है। हम ट्रेन परिचालन को सुरक्षित रूप से चालू रखने के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। - बलराम राणा, डीएसपी जीआरपी, लुधियाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed