{"_id":"5dd98a2c8ebc3e54f7348017","slug":"agitaion-chandigarh-news-pkl3577866181","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुकना लेक पर साउंड मीटर लगाने को लेकर किया प्रदर्शन, धरना भी दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुकना लेक पर साउंड मीटर लगाने को लेकर किया प्रदर्शन, धरना भी दिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुखना लेक साइलेंट जोन में होने वाले कार्यक्रमों के विरोध में श्री हिंदू तख्त के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मांग की कि लेक साइलेंट जोन एरिया में है। यहां पर ऐसे कार्यक्रम नहीं होने चाहिए। उन्होंने लेक परिसर में साउंड मीटर लगाने की मांग भी उठाई।
बता दें कि एक सप्ताह पूर्व पंजाब सरकार की ओर से आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम का भी श्री हिंदू तख्त संस्था ने विरोध किया था। इसके बाद 24 नवंबर से दो दिनों तक एक और कार्यक्रम का लेक परिसर में आयोजन किया जाना है। शनिवार को श्री हिंदू तख्त के कार्यकर्ताओं ने आयोजन के विरोध में लेक परिसर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन और धरना दिया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुखना लेक साइलेंट जोन एरिया है। यहां हर साल इस मौसम में हजारों विदेशी पक्षी आते हैं। तेज आवाज और रोशनी से वह परेशान होंगे। इससे पहले भी वह अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। लेक चौकी के इंचार्ज ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि आयोजन के दौरान साउंड मीटर लगाया जाएगा। इसके बाद ही प्रदर्शनकारी शांत हुए और धरना समाप्त किया। धरने पर बैठने वालों में संस्था के राष्ट्रीय प्रचारक एवं प्रवक्ता अशोक तिवारी, परविंदर भट्टी, विपांशु सूद, चंद्रशेखर, अनिल यादव, सुनील वर्मा, मनोज कुमार, अनिल सूद, सुधीर तिवारी, जगदंबा प्रसाद, कार्तिक शर्मा आदि शामिल थे।