फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Agenda to end 24-hour water supply project cancelled

Chandigarh News: 24 घंटे पानी सप्लाई प्रोजेक्ट को खत्म करने का एजेंडा रद्द

Wed, 01 Oct 2025 12:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Agenda to end 24-hour water supply project cancelled
चंडीगढ़। नगर निगम सदन की बैठक में 24 घंटे पानी सप्लाई प्रोजेक्ट को रद्द करने का टेबल एजेंडा रखा गया लेकिन इस पर बहस नहीं हो सकी। विपक्ष और भाजपा पार्षदों ने कहा कि यह बड़ा मुद्दा है। इसे मुख्य एजेंडे में रखा जाना चाहिए। पूर्व मेयर और भाजपा पार्षद अनूप गुप्ता ने कहा कि बिना तैयारी इस पर चर्चा करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि अगर ऐसा है तो आगे से कोई भी टेबल एजेंडा नहीं आएगा। इस पर सभी ने इस एजेंडे को रद्द कर दिया। हालांकि, नगर आयुक्त चाहें तो सीधे प्रशासन के पास इसे भेजकर प्रोजेक्ट को रद्द कर सकते हैं। मनीमाजरा में 75 करोड़ रुपये से तैयार पायलट प्रोजेक्ट असफल होने के बाद पूरे शहर में लागू करने का विचार ठंडा पड़ गया था। पूरे प्रोजेक्ट में करीब 600 करोड़ रुपये खर्च होने वाले थे।
विज्ञापन

मनीमाजरा पॉकेट नंबर-6 के हाउसिंग प्रोजेक्ट का एजेंडा भी टेबल एजेंडा के तौर पर रखा गया। इसमें निर्णय लिया गया कि समिति बनाकर इसे आगे बढ़ाया जाएगा। नगर निगम ने इस जमीन से करीब 796 करोड़ रुपये की आय कमाने की योजना बनाई थी लेकिन ले-आउट मानकों के न मिलने और विरोध के कारण प्रोजेक्ट लटक गया। विपक्ष ने इसमें बड़े स्तर पर घोटाले की आशंका जताई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापार मंडल की मांग पर रेहड़ी पर रोक
त्योहारों के दौरान दुकानों के बाहर बाहरी रेहड़ी लगाने पर रोक लागू करने का एजेंडा पास किया गया। अब केवल दुकान मालिक को ही अपने सामने का स्थान उपयोग करने का अधिकार मिलेगा। यह नियम मौजूदा सीजन में लागू नहीं होगा, अगले त्योहारी सीजन से इसे लागू किया जाएगा।


हॉर्टीकल्चर वेस्ट मैनेजमेंट पर सवाल
नगर निगम पार्षद सौरभ जोशी ने हॉर्टीकल्चर वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और 110 ग्रीन बेल्ट्स में बने वेस्ट पिट्स को लेकर इंजीनियरों से जवाब मांगा। उनका कहना था कि शहर में पेड़ खतरनाक हो गए हैं और जनता के करोड़ों रुपये परियोजनाओं पर बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने स्वतंत्र जांच और अगली हाउस मीटिंग तक विस्तृत रिपोर्ट देने की मांग की। चेतावनी दी कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो निगम कार्यालय में धरना देंगे।

अन्य पास हुए एजेंडे
वार्ड 12 की पार्षद बिमला देवी ने प्रस्ताव दिया कि सुंदर नगर में छठ पूजा निगम की तरफ से मनाई जाए।
प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद जीएसटी दरों में सुधारों के लिए।
लायन कंपनी का कार्यकाल कुछ दिनों के लिए बढ़ाया गया।
दैनिक वेतनभोगी संविदा सफाई कर्मचारियों को ड्रेस उपलब्ध कराई जाएगी।
सेक्टर-25 श्मशानघाट में लावारिस शवों का अंतिम संस्कार; जूनियर इंजीनियर नोडल अधिकारी होंगे।
त्योहार से पहले शहर की 90 फीसदी स्ट्रीट लाइटें ठीक कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed