{"_id":"58f8d0904f1c1bc82a470568","slug":"against-sonu-nigam-a-petition-filed-in-the-high-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोनू निगम के बयान पर घमासान, अब हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनू निगम के बयान पर घमासान, अब हाईकोर्ट में दाखिल की गई याचिका
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Apr 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
सोनू निगम
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाउड स्पीकर पर अजान को लेकर बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम की ओर से की गई टिप्पणी के कारण उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। गन्नौर में आश मोहम्मद, मोहम्मद सलीम, एडवोकेट गुलशाद आदि ने इससे पूर्व पुलिस को शिकायत दी थी और अब कार्रवाई न होने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की शरण ली है। ऐेसे में अब सोनू निगम की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं।
मामले में याचिकाकर्ता की ओर से याचिका दाखिल करते हुए एमडी खान ने कहा कि सोनू निगम का अजान पर दिया गया बयान धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाला है। लाउड स्पीकर पर अजान मुस्लिम समुदाय के लोगों को नमाज के लिए आमंत्रित करने के लिए एक क्रिया है, जो लंबे समय से चली आ रही है। याची ने कहा कि हमारा देश एक सेक्युलर देश है, जहां हर नागरिक को धर्म की पालना और उसके मार्ग पर चलने का अधिकार है।

क्षेत्र में तनाव पैदा होने का हवाला देते हुए कार्रवाई की अपील
सोनू निगम
- फोटो : File Photo
याची ने कहा है कि भारत एक ऐसा देश है, जहां अजान और आरती एक साथ होती है। इस प्रकार की संस्कृति वाले देश में सोनू निगम द्वारा दिया गया बयान सीधे तौर पर मुस्लिमों के अधिकारों पर चोट करने वाला है।
एमडी खान ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत भी दी जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में यदि इस प्रकार की देरी की गई तो हालात बिगड़ सकते हैं। याची ने हाईकोर्ट से अपील की कि इस मामले में पुलिस को निर्देश दिए जाएं कि वे आवश्यक कदम उठाते हुए सोनू निगम के खिलाफ कार्रवाई करें। हाईकोर्ट में इस याचिका पर सोमवार को सुनवाई हो सकती है।