फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After two days of relief from the heat, the weather turned harsh again

Chandigarh News: दो दिन गर्मी से राहत के बाद मौसम के तेवर फिर सख्त

Wed, 26 Jun 2024 07:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:31 AM IST
विज्ञापन
After two days of relief from the heat, the weather turned harsh again
चंडीगढ़। दो दिन रहे खुशगवार मौसम की राहत के बाद मंगलवार को एक बार फिर से गर्मी ने लोगों को परेशान किया। हालांकि तीखी धूप तो नहीं थी, लेकिन उमस ने लोगों का पसीना निकाला। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार काे भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। जबकि वीरवार को तापमान में महज एक डिग्री की कमी हो सकती है, लेकिन आकाश साफ होने के कारण गर्मी सताएगी। वहीं, शुक्रवार से मौसम में बदलाव शुरू होगा। लेकिन तापमान में कमी शनिवार को आएगी। क्योंकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार उस दिन से प्री मानसून की शुरूआत होगी। इसका असर तापमान पर पड़ेगा और 24 घंटे के दौरान करीब 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चंडीगढ़ मौसम विभाग के निदेशक एके सिंह का कहना है कि जून के अंत में प्री मानूसन के आने से राहत मिलेगी। 26 जून के बाद हैवी रैन फॉल है और इससे तापमान में भी कमी आएगी। वहीं नौतपा का असर इस बार के मानसून पर साफ नजर आएगा। इसके परिणाम स्वरूप जुलाई के पहले हफ्ते में हल्की, लेकिन दूसरे और तीसरे हफ्ते में जोरदार बरसात होगी। एके सिंह ने बताया कि नौतपा के कारण वाष्पीकरण की प्रक्रिया ज्यादा हुई है। लेकिन यह बताना थोड़ा मुश्किल होगा कि किन स्थानों पर ज्यादा बारिश होगी। क्योंकि वाष्पीकरण के दौरान कहीं-कहीं तापमान कम हो जाता है। क्योंकि वहां की हवा हल्की होकर ऊपर उठ जाती है। ऐसे में उन जगहों पर अन्य जगह से आने वाली हवा के अनुरूप बारिश हो जाती है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी मानसून अच्छा था लेकिन इस वर्ष उससे भी बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed