फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After the rain, the winter got less due to sunshine

बारिश के बाद खिली धूप से कम हुई सर्दी

Mon, 04 Jan 2021 02:14 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
After the rain, the winter got less due to sunshine
चंडीगढ़। पिछले कई दिनों से जारी कड़ाके की ठंड से रविवार थोड़ी राहत मिली। दिन व रात के तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किए गए। रविवार को अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस, जो सामान्य से छह डिग्री ज्यादा रहा। रविवार सुबह कई बारिश के बाद निकली धूप से तापमान में बढ़ोतरी हुई। हालांकि इस दौरान तेज हवाएं चल रही थीं, लेकिन हवाओं से ठंडक गायब रही। इससे लोगों को राहत मिली। धूप भी अच्छी निकली।
विज्ञापन

मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन भी बारिश के आसार बने हुए हैं। चार जनवरी को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। पांच को भी बारिश की संभावना है। बारिश के बाद फिर से बर्फीली हवाओं के चलने की संभावना है। साथ ही छह व सात जनवरी को घना कोहरा छाने की संभावना है। आमतौर पर जनवरी में बारिश होती रहती है। पिछले साल जनवरी में 22 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि सोमवार को भी बारिश की संभावना बनी हुई है। मंगलवार को बारिश की गतिविधियां कमजोर होंगी। उसके बाद भी ठंड बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 20 से 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से आठ डिग्री के बीच दर्ज किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed