{"_id":"5ea0993d8ebc3e902a3e00ed","slug":"after-sector-40-now-sector-38-west-is-also-sealed-chandigarh-news-pkl373132058","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ः सेक्टर 40 की तर्ज पर अब सेक्टर 38 वेस्ट भी सील, कर्फ्यू पास धारकों को नहीं रोकेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ः सेक्टर 40 की तर्ज पर अब सेक्टर 38 वेस्ट भी सील, कर्फ्यू पास धारकों को नहीं रोकेंगे
Thu, 23 Apr 2020 03:38 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ सेक्टर 38 वेस्ट को सील करने के बाद प्रवेश द्वार पर खड़े आरडब्ल्यूए के सदस्य व पुलिसकर्मी।
- फोटो : CHANDIGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को हराने के लिए अब पूरे शहर के लोग एकजुट हो गए हैं। सेक्टर 40 की तर्ज पर सेक्टर 38 वेस्ट ने भी बुधवार को अपना क्षेत्र सील कर दिया। हालांकि कर्फ्यू पास वालों जैसे फल-सब्जी, दूध, राशन वालों के साथ ही सेक्टर के लोगों को नहीं रोका जाएगा। सभी को सैनिटाइज करके व मास्क लगाकर ही अंदर प्रवेश किया जा रहा है।
आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस एक ऐसी बीमारी है जिससे सभी को मिलकर लड़ना होगा। सलाहकार मनोज परिदा ने भी लोगों से अपील की है कि वह प्रशासन का सहयोग करें। चूंकि अधिकारियों को जब लोगों का सहयोग मिलेगा तो कोरोना की चेन को आसानी से तोड़ा जा सकेगा।
सेक्टर के सभी रास्ते सील कर दिए। यह कार्य पुलिस के सहयोग से किया जा रहा है। सेक्टर में आने-जाने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जाए। सेक्टर की पॉकेट ए और बी में आने-जाने के लिए केवल एक-एक रास्ता ही खुला रखा गया है। वहां पर भी लोकल पुलिस के सहयोग से हर व्यक्ति की पूरी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए के महासचिव कुलभूषण शर्मा ने बताया कि दोनों एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस के साथ-साथ हमारे अपने वालंटियर भी खड़े हैं, जो वेंडर्स और बाहर से आने वाले लोगों के आईडी प्रूफ आदि की जांच करके ही उन्हें सेक्टर में जाने की अनुमति देते हैं। साथ ही लिखित तौर पर भी उनका रिकॉर्ड रखा जा रहा है।
रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष केएस चौधरी ने कहा कि वेंडर्स और बाहर से आए लोगों के हाथों को सैनिटाइज करके ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान जिनके पास मास्क नहीं हैं उन्हें मास्क भी दिए जा रहे हैं। एचआईजी लोअर आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष रेखा सूद ने बताया कि इन एंट्री प्वाइंट्स पर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए शिक्षित भी किया जा रहा है और पूरी तरह अपने घरों में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। इस कार्य में आरडब्ल्यूए के सभी सदस्य अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।
सेक्टर 40 में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड मेंटेन
सेक्टर 40 में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड मेंटेन किया गया है। यह वह लोग हैं जो सेक्टर से बाहर गए या सेक्टर में न रहने वाले लोग अंदर आए। सभी को मास्क व ग्लब्ज वितरित किए हैं। 40'एस वेलफेयर क्लब के सदस्य डीपी सिंह सुबह लोगों को होम क्वारंटीन करने जाते हैं। डीपी सिंह का कहना है कि हमारी व्यवस्थाओं की तरह अन्य क्षेत्र के पार्षद व आरडब्ल्यूए भी अपने सेक्टर को सील करने के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी भी है।