फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sector 38 West of chandigarh also sealed, coronavirus, lockdown

चंडीगढ़ः सेक्टर 40 की तर्ज पर अब सेक्टर 38 वेस्ट भी सील, कर्फ्यू पास धारकों को नहीं रोकेंगे

Thu, 23 Apr 2020 03:38 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Sector 38 West of chandigarh also sealed, coronavirus, lockdown
चंडीगढ़ सेक्टर 38 वेस्ट को सील करने के बाद प्रवेश द्वार पर खड़े आरडब्ल्यूए के सदस्य व पुलिसकर्मी। - फोटो : CHANDIGARH
कोरोना वायरस को हराने के लिए अब पूरे शहर के लोग एकजुट हो गए हैं। सेक्टर 40 की तर्ज पर सेक्टर 38 वेस्ट ने भी बुधवार को अपना क्षेत्र सील कर दिया। हालांकि कर्फ्यू पास वालों जैसे फल-सब्जी, दूध, राशन वालों के साथ ही सेक्टर के लोगों को नहीं रोका जाएगा। सभी को सैनिटाइज करके व मास्क लगाकर ही अंदर प्रवेश किया जा रहा है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस एक ऐसी बीमारी है जिससे सभी को मिलकर लड़ना होगा। सलाहकार मनोज परिदा ने भी लोगों से अपील की है कि वह प्रशासन का सहयोग करें। चूंकि अधिकारियों को जब लोगों का सहयोग मिलेगा तो कोरोना की चेन को आसानी से तोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


सेक्टर के सभी रास्ते सील कर दिए। यह कार्य पुलिस के सहयोग से किया जा रहा है। सेक्टर में आने-जाने वाले व्यक्ति का रिकॉर्ड रखा जाए। सेक्टर की पॉकेट ए और बी में आने-जाने के लिए केवल एक-एक रास्ता ही खुला रखा गया है। वहां पर भी लोकल पुलिस के सहयोग से हर व्यक्ति की पूरी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए के महासचिव कुलभूषण शर्मा ने बताया कि दोनों एंट्री प्वाइंट्स पर पुलिस के साथ-साथ हमारे अपने वालंटियर भी खड़े हैं, जो वेंडर्स और बाहर से आने वाले लोगों के आईडी प्रूफ आदि की जांच करके ही उन्हें सेक्टर में जाने की अनुमति देते हैं। साथ ही लिखित तौर पर भी उनका रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

रेजिडेंट्स यूनाइटेड फ्रंट के अध्यक्ष केएस चौधरी ने कहा कि वेंडर्स और बाहर से आए लोगों के हाथों को सैनिटाइज करके ही उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है। इस दौरान जिनके पास मास्क नहीं हैं उन्हें मास्क भी दिए जा रहे हैं। एचआईजी लोअर आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष रेखा सूद ने बताया कि इन एंट्री प्वाइंट्स पर लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए शिक्षित भी किया जा रहा है और पूरी तरह अपने घरों में ही रहने के लिए कहा जा रहा है। इस कार्य में आरडब्ल्यूए के सभी सदस्य अपना पूरा सहयोग दे रहे हैं।


सेक्टर 40 में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड मेंटेन
सेक्टर 40 में अब तक 4 हजार से ज्यादा लोगों का रिकॉर्ड मेंटेन किया गया है। यह वह लोग हैं जो सेक्टर से बाहर गए या सेक्टर में न रहने वाले लोग अंदर आए। सभी को मास्क व ग्लब्ज वितरित किए हैं। 40'एस वेलफेयर क्लब के सदस्य डीपी सिंह सुबह लोगों को होम क्वारंटीन करने जाते हैं। डीपी सिंह का कहना है कि हमारी व्यवस्थाओं की तरह अन्य क्षेत्र के पार्षद व आरडब्ल्यूए भी अपने सेक्टर को सील करने के लिए हमसे संपर्क कर रहे हैं। लोगों के स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed