{"_id":"5b942b11867a557eb2061b37","slug":"after-sealing-4-60-lakh-people-future-maker-news-search-on-google","type":"story","status":"publish","title_hn":"सील होने के बाद 4.60 लाख लोगों ने गूगल पर सर्च किया फ्यूचर मेकर, यू ट्यूब पर कंपनी के 300 वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सील होने के बाद 4.60 लाख लोगों ने गूगल पर सर्च किया फ्यूचर मेकर, यू ट्यूब पर कंपनी के 300 वीडियो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 09 Sep 2018 09:11 AM IST
विज्ञापन
फ्यूचर मेकर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्यूचर मेकर के सील होने के बाद देश भर में करीब 4 लाख 60 हजार लोगों ने गूगल पर कंपनी को खोजा। जिसमें लोगों ने फ्यूचर मेकर न्यूज को सर्च किया। यू ट्यूब पर इस कंपनी से जुडे़ करीब 300 से अधिक वीडियो हैं। जिसमें कंपनी के प्लान से लेकर कंपनी के कार्यक्रमों की जानकारी है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर फ्यूचर मेकर को पिछले 24 घंटे में करीब 4 लाख 60 हजार लोगों ने सर्च किया है। गूगल सर्च इंजन पर कंपनी के बारे में लोगों ने जानकारी ली है। गूगल पर फ्यूचर टाइप करते हुए फ्यूचर मेकर से जुडी खबरें प्रसारित हो रही हैं। फेसबुक पर लाखों लोगों ने फ्यूचर मेकर से जुड़ी न्यूज को शेयर किया है। व्हाट्स एप पर दिन भर लोग कंपनी से जुड़ी खबरों को शेयर करते रहे। सोशल मीडिया पर कंपनी के प्रमोटर्स ने दावा किया कि कंपनी का शनिवार को ताला खुल जाएगा।
विज्ञापन
इन लोगों ने कंपनी के सीएमडी राधेश्याम सुथार का फोटो शेयर करते हुए कंपनी के ताले कुछ घंटे में खुल जाने का बात कही। कुछ लोगों ने सीएमडी राधेश्याम की पुरानी वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसमें राधेश्याम ने कह रहे हैं कि यह बुरा समय है। जल्द ही बीत जाएगा। हम पूरी तरह से ठीक हैं। दरअसल यह वीडियो कई महीने पुरानी है। राजस्थान के भीलवाड़ा में कंपनी पर केस दर्ज होने के बाद राधेश्याम ने यह वीडियो अपलोड की थी। कंपनी से जुडे़ लोग अब इस वीडियो को शेयर कर साख बचाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
1680 लोगों को बनाया करोड़पति....
यू ट्यूब पर कंपनी की वीडियो है। जिसमें कंपनी की ओर से 1680 लोगों को साढे़ तीन साल में करोड़पति बनाने का दावा किया है। कंपनी अप्रैल 2015 में शुरू की गई थी। कंपनी की वास्तविक आय का ब्यौरा इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के पास भी नहीं है।
दो मेंबर बनाओ हर महीने 1500 खाते में आएंगे
कंपनी में 7500 रुपये जमा कराने पर मेंबरशिप मिलती थी। जिसके बदले उसे जैविक खेती के उत्पाद दिए जाते थे। इसके बाद कंपनी में दो नए सदस्य अपने नीचे जोड़ने पर मेंबर को हर महीने 1500 रुपये दिए जाते थे। यह पैसा 24 महीने तक मिलता था। सदस्यों की संख्या बढ़ने पर आय उसी हिसाब से बढ़ती थी।
कंपनी का भारत के अलावा नेपाल में भी नेटवर्क है। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, तमिलनाडु, केरल, हिमाचल, पंजाब सहित देश के लगभग अधिकतर राज्यों में नेटवर्क है। कंपनी का मुख्यालय हिसार में बनाया गया था। कंपनी ने अपना कारपोरेट ऑफिस गुरुग्राम में बनाया था।