{"_id":"e6d64a03ee4b1d03d13d178ad4bb0718","slug":"after-rose-festival-administration-will-inaugurate-bollywood-star-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोज फेस्टिवल के बाद बॉलीवुड स्टार नाइट के लिए रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोज फेस्टिवल के बाद बॉलीवुड स्टार नाइट के लिए रहें तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ब्यूटीफुल वासियों की रात को गुलजार बनाने की तैयारी प्रशासन ने कर ली है। लोगों को तनाव मुक्त पल मुहैया कराने केलिए हर सप्ताहांत बॉलीवुड का तड़का लगेगा।
विज्ञापन
सांस्कृतिक विभाग बॉलीवुड की बड़ी शख्सियतों की शाम का आयोजन करेगा। पहली बार प्रशासन टिकट आधारित बॉलीवुड नाइट शुरू करने पर विचार कर रहा है। रोज फेस्ट के संपन्न होने केबाद इसकी शुरुआत होगी। संस्कृति कम गृह सचिव अनुराग अग्रवाल ने टिकट आधारित कार्यक्रम शुरू कराने के आदेश संस्कृति विभाग को दे दिए हैं।
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार नाइट में प्रशासन बॉलीवुड कलाकारों को प्रस्तुति के लिए बुलाएगा। इस इवेंट पर आने वाले खर्च की भरपाई टिकट से की जाएगी। साथ ही कुछ पैसा प्रशासन खुद लगाएगा। स्टार नाइट सेक्टर-10 स्थित लेजर वैली में होगी। इसके अलावा नाटक की भी उम्दा प्रस्तुति देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
बड़े स्तर के रंगकर्मियों का अभिनय भी देखने को मिलेगा। यह नाटक भी टिकट आधारित होंगे। जो टैगोर थियेटर में आयोजित होंगे। अभी तक सांस्कृतिक विभाग निशुल्क प्रवेश आधारित कार्यक्रम ही आयोजित करवाता रहा है। रोज फेस्ट में आयोजित होने वाली सुखविंद्र सिंह और जैजी बी की स्टार नाइट भी निशुल्क रहेगी। हालांकि, निशुल्क कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे।
कैपिटल कांप्लेक्स में भी नियमित कार्यक्रम होंगे शुरू
कैपिटल कांप्लेक्स में ओपन हैंड मॉन्यूमेंट के नीचे बनी स्टेज पर भी नियमित कार्यक्रमों का आयोजन शुरू होगा। फिलहाल योजना हर तीन महीने में एक या दो इवेंट करवाने की है।
मॉन्यूमेंट के नीचे बनी स्टेज पर स्विट्जरलैंड के क्वांटम डांस की प्रस्तुति से कार्यक्रमों की शुरुआत हुई थी। उसकेबाद लोहड़ी पर भी यहां कार्यक्रम आयोजित हो चुका है। इसके अलावा सेक्टर-17 प्लाजा में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत बड़े स्तर पर हो रही है।