{"_id":"67bcda833df742a97b0a3ac7","slug":"after-protests-the-work-of-breaking-the-wall-of-the-rock-garden-was-stopped-chandigarh-news-c-16-pkl1043-642254-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: विरोध के बाद राॅक गार्डन की दीवार तोड़ने का काम रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: विरोध के बाद राॅक गार्डन की दीवार तोड़ने का काम रोका
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की विरासत और वर्ल्ड में चंडीगढ़ का नाम चमकाने वाले रॉक गार्डन की दीवार तोड़ने के विरोध में लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
विरोध को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार को काम रोक दिया। वहीं, लोगों ने सोमवार को ऑनलाइन सिग्नेचर अभियान शुरू किया है। इसमें अब तक 2600 लोग जुड़े चुके हैं। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर विरोध को दर्ज किया जा रहा है।
लोगों को जागरूक करने के साथ ही आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन की तैयारी की जा रही है। पद्मश्री नेकचंद के बेटे अनुज सैनी ने भी प्रशासन की कार्रवाई पर गुस्सा जताया है। उन्हाेंने कहा कि प्रशासन के विभिन्न विभागों में आरटीआई डालकर भी जानकारी मंगाई जा रही है। इसके अलावा हाईकोर्ट में केस फाइल करने को लेकर भी चर्चा चल रही है। लोगों के विरोध के चलते सोमवार को भी काम बंद रहा। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को जेसीबी से रॉक गार्डन फेज-3 की बाहरी दीवार तोड़ने का काम शुरू किया था।