फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After postponement of mayor elections, Congress workers joined BJP

Chandigarh News: मेयर चुनाव टलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
After postponement of mayor elections, Congress workers joined BJP
चंडीगढ़। शहर में मेयर चुनाव टलने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में कई कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा ने पार्टी में शामिल वाले लोगों का स्वागत करते हुए पूरा मान-सम्मान दिलाने का वादा किया।मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ कांग्रेस नीतिहीन और नेताहीन पार्टी बन कर रह गई है। जनता देख रही है कि किस तरह से आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस को देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी कहा था और इसके नेताओं पर झूठे मुकदमे बनाकर जेलों में डालने का कार्य किया। उसी कांग्रेस के नेता अपनी व्यक्तिगत आकांक्षाओं और मौकापरस्ती के चलते पार्टी कार्यकर्ताओं को अनदेखा कर आम आदमी पार्टी नेतृत्व की चाटुकारिता में लगे हैं। कांग्रेस ने कभी भी सकारात्मक विरोधी दल की भूमिका नहीं निभाई है। मल्होत्रा ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि चंडीगढ़ नगर निगम में अगला महापौर भाजपा का ही बनेगा।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव में जिस तरह कांग्रेस ने पूरी पार्टी को अपनी सबसे बड़ी आलोचक आम आदमी पार्टी के पास गिरवी रख दिया है और उनके चरणों में गिर गए हैं, इससे परेशान होकर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा व सुभाष शर्मा के प्रयासों से कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी को हमेशा के लिए अलविदा कहा और भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

भाजपा मीडिया सेल के सदस्य अरुणदीप सिंह ने बताया कि भाजपा में शामिल नेताओं में एडवोकेट अनिल शर्मा, कुंदन सिंह, शिवम, कुंवरबीर सिंह, नरिंदर पाल, नीरज, गुरजिंदर सिंह, कुलजीत सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, करण, मणि, अनिल वर्मा, अजय कुमार, अंकिता, ईशा रानी, कामिनी राणा, अनिता, गीता देवी, ममता, चिंतराम प्रमुख हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पूनम शर्मा, दविंदर सिंह बबला, कैलाश जैन व प्रदेश महामंत्री हुकुम चंद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed