{"_id":"589c783d4f1c1bc05537b042","slug":"after-mirchpur-case-22-families-asked-for-arms-license","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मिर्चपुर में सहमें लोग, 22 परिवारों ने मांगे हथियारों के लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिर्चपुर में सहमें लोग, 22 परिवारों ने मांगे हथियारों के लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
Updated Thu, 09 Feb 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
हिसार के मिर्चपुर में दलितों और जाटों के बीच टकराव
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्चपुर की घटना के बाद दलित परिवार के 22 लोगों ने हथियार का लाइसेंस मांगा है। इन परिवारों ने खुद की जान का खतरा बताते हुए डीसी कार्यालय में आवेदन किया है। प्रशासन की ओर से इन आवेदन की जांच की जा रही है।
करीब सात साल पहले मिर्चपुर में दो समुदायों के विवाद के बाद दलित परिवारों के करीब 200 लोगों ने हथियारों के लाइसेंस मांगे थे, जिसमें प्रशासन की ओर से करीब 35 लोगों को लाइसेंस दिए गए थे। पिछले माह जनवरी में खेल के समय विवाद होने के बाद दलित समुदाय के लोगों ने दोबारा से जान का खतरा बताया। दलित परिवार के लोगों की ओर से अब 22 लोगों ने लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है।
आवेदन में इन लोगों ने अपनी जान को खतरा बताया है। इतनी बड़ी संख्या में लाइसेंस मांगे जाने पर प्रशासनिक अधिकारी भी संशय में हैं। हथियारों के लाइसेंस को लेकर प्रशासन की ओर से बेहद सख्ती है। इतनी संख्या में लाइसेंस जारी होने से गांव में माहौल खराब हो सकता है। समुदायों में आपसी तनाव बढ़ने पर खतरा अधिक हो जाने की आशंका है।

बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन
डीसी निखिल गजराज का कहना है कि मिर्चपुर गांव के लोगों की ओर से आर्म्स लाइसेंस के आवेदन आए हैं। हम सभी आवेदन की जांच करा रहे हैं। नियमों के अनुसार ही लाइसेंस दिए जाएंगे। इस बारे में हमने पुलिस प्रशासन से भी रिपोर्ट मांगी है।
बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन
दलित परिवारों के 67 लोगों ने जिला प्रशासन को बीपीएल सूची में नाम दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया है। प्रशासन को यह सूची सौंपी गई है। इन लोगों ने सभी परिवारों के लिए 5-5 क्विंटल गेहूं भी मांगा है। बच्चों के लिए नि:शुल्क कोचिंग सहित कई अन्य मांगें प्रशासन को सौंपी हैं।