फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After inputs from security agencies fields and bunkers of the villages searched

पंजाबः सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद सरहद से सटे गांवों के बंकर, खेत खंगाले

Sun, 12 Jan 2020 01:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/ बमियाल
संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/ बमियाल Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 Jan 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
After inputs from security agencies fields and bunkers of the villages searched
search operation - फोटो : अमर उजाला

गणतंत्र दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद थाना नरोट जैमल और बमियाल चौकी की पुलिस ने टीमें बनाकर भारत-पाक सीमा से सटे गांवों में शनिवार को सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने गांव के भीतर घरों के अलावा बाहरी इलाकों, खेतों, जंगली एरिया और गुज्जरों के डेरों में तलाशी ली। 

विज्ञापन


थाना नरोट जैमल सिंह प्रभारी प्रीतम सिंह, पुलिस चौकी बमियाल प्रभारी अंग्रेज सिंह और एएसआई तरसेम सिंह के नेतृत्व में बनाई टीमों ने शनिवार तड़के ही बॉर्डर क्षेत्र के डींडा, खोजकी चक्क, कोट भट्टियां समेत आधा दर्जन गांवों की घेराबंदी की। इस दौरान कोई भी ऐसी वस्तु अथवा संदिग्ध नहीं मिला। 
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अधिकारी इस अभियान को रुटीन का हिस्सा बता रहे हैं। लेकिन सुरक्षा एजेंसियों ने बमियाल सेक्टर में सुरक्षा को लेकर इनपुट भी जारी किए हुए हैं। जिसे लेकर पुलिस ने गुज्जरों के डेरे से लेकर गांव के श्मशान घाट और खंडहर मकानों में भी छानबीन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस टीमों की ओर से खेतों में बने बंकरों की बारीकी से जांच की गई। एसएचओ प्रीतम सिंह ने ग्रामीणों से कहा कि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों का पता चलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस चौकी बमियाल के प्रभारी अंग्रेज सिंह पुलिस थाना नरोट जैमल सिंह के प्रभारी प्रीतम सिंह ने बताया कि रुटीन के तहत पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed