{"_id":"6b27f977a2b9799a6ba3cc0d287628c8","slug":"after-first-voting-shyam-become-president","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार हुई वोटिंग में श्याम चुने गए प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार हुई वोटिंग में श्याम चुने गए प्रधान
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 27 Jan 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीएमसीएच इंप्लाइज (मिनिस्ट्रियल स्टाफ) वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-32 चंडीगढ़ का चुनाव शनिवार को हुआ। चुनाव में सभी स्टाफ ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन
223 में से 210 कर्मचारियों ने वोट डाला। चुनाव में श्याम कुमार सरोच प्रधान चुने गए। उन्हें कुल 121 वोट मिले जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुरजीत कुमार को 71 वोट मिले।
विज्ञापन
जनरल सेक्रेटरी के पद सुनीता शर्मा सबसे ज्यादा वोटों से जीती। उन्हें कुल 165 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी हरजीत सिंह को 44 वोट मिले।
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर सुनील कुमार शर्मा को 118 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी गुरदीप सिंह को 90 वोट मिले। खजांची के पद पर सुखविंदर सिंह को 120 वोट मिले जबकि प्रतिद्वंद्वी सुभाष चंद्र को 80 वोट मिले।
विज्ञापन
ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद अजय दीवान को 112 वोट जबकि राजकुमार को 78 वोट मिले। आफिस सेक्रेटरी के पद विजेता परमिंदर कौर को 112 वोट मिले जबकि सुदेश कुमार को 94 वोट मिले।
संगठन सचिव के पद पर सुरेख शर्मा को सर्वसम्मति से चुना गया। यह चुनाव चीफ इलेक्शन आफिसर विधा भूषण शर्मा की देखरेख पर आयोजित किए गए।
इस मौके पर विपिन वशिष्ठ, अनिल मोदगिल, कर्मजीत सिंह भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन सभी स्टाफ कर्मचारियों की दिक्कतें जल्द से जल्द दूर करेगी।