{"_id":"ec0783188e3bfcb89a4841e344dd2e42","slug":"after-drinking-toxic-milk-6-family-member-sick-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विषैला दूध पीने से एक ही परिवार के 6 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विषैला दूध पीने से एक ही परिवार के 6 बीमार
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 12 Apr 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विषैला दूध व उसकी चाय पीने परिवार के छह लोगों की तबीयत बिगड़ गई। घटना हरियाणा के पानीपत के सिवाह गांव में घ्ाटी। उनको सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। फिलहाल सभी ही तबीयत ठीक है। वहीं गांव में परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने पर हंगामा मच गया।
विज्ञापन
मामला थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत सिवाह गांव का है। रामप्रसाद व उसके परिवार के सभी सदस्यों की रविवार सुबह चाय व दूध पीने के बाद तबीयत बिगड़ गई। उनको सिविल अस्पताल में लाया गया। इनमें से रामप्रसाद की लड़की राशि की तबीयत कुछ ज्यादा ही खराब थी।
विज्ञापन
डाक्टरों ने उसका उपचार किया। बताया जा रहा है कि रामप्रसाद की पत्नी रोबिना ने रविवार सुबह दूध से चाय बनाई। उसने चाय परिवार के सभी सदस्यों को दी और खुद भी पी ली। वहीं उसने रामप्रसाद को दूध गर्म कर दे दिया।
विज्ञापन
चाय व दूध पीने के बाद रामप्रसाद, उसकी पत्नी रोबिना, रामप्रसाद की मामी शीला, साले रोहित, बेटी राशि व भतीजे की तबीयत बिगड़ गई।
परिवार के सदस्यों की तबीयत बिगड़ने पर आस पड़ोस में हंगामा मंच गया। पास पड़ोस के लोगों व परिवार के सदस्यों ने दूध में छिपकली मिली। जिसके बाद सबको सिविल अस्पताल लाया गया।