फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After Aamir Khan PK, Now Controversy on Salman Khan Bajrangi Bhaijan

आमिर के बाद अब सलमान की मूवी पर बवाल क्यों?

Thu, 01 Jan 2015 04:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला Updated Thu, 01 Jan 2015 04:44 PM IST
विज्ञापन
After Aamir Khan PK, Now Controversy on Salman Khan Bajrangi Bhaijan

पंजाब सहित देशभर में हिंदू संगठन फिल्म 'पीके' का विरोध तो कर ही रहे हैं। अब सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाई जान' भी उनके निशाने पर आ गई है।

विज्ञापन


हिंदू संगठनों का दावा है कि सलमान खान की आने वाली फिल्म बजरंगी भाई जान में लव जेहाद को बढ़ावा दिया गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस फिल्म का नाम ही गलत है।
विज्ञापन


बजरंगी भगवान हनुमान से जुड़ा शब्द है, जबकि भाई जान मुस्लिम शब्द है। धर्मांतरण के इरादे से इस फिल्म लव जेहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है।

दल ने केंद्र की मोदी सरकार से मांग की कि ऐसी फिल्म बनाने वाले निर्देशकों व इसमें काम करने वाले कलाकारों के खिलाफ देश के विरुद्ध साजिश रचने और दंगा भड़काने के आरोप में केस दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

'पीके' के खिलाफ पटियाला में प्रदर्शन

After Aamir Khan PK, Now Controversy on Salman Khan Bajrangi Bhaijan

हिंदू क्रांति दल देहाती इकाई ने आमिर खान की फिल्म 'पीके' के खिलाफ बहादुरगढ़ कस्बे में रोष प्रदर्शन किया गया। दल के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए फिल्म और सेसर बोर्ड की अध्यक्ष लीला सेमसन का पुतला फूंका गया।

साथ ही मांग की गई फिल्म के कलाकारों और सेंसर बोर्ड अध्यक्ष के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने और दंगा भड़काने की साजिश रचने का केस दर्ज किया जाए।

दल के देहाती अध्यक्ष डा. नरिंदर शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लखविंदर सरीन ने पीके फिल्म को हिंदू विरोधी बताया। इन्होंने कहा कि कि फिल्म में भारत विरोधी शक्तियों का पैसा लगा है।

यही नहीं इस फिल्म के जरिये दो समुदायों को आपस में लड़ाने की कोशिश भी की गई है। इसके बावजूद जब सेंसर बोर्ड की अध्यक्ष से कुछ सीन हटाने के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed