{"_id":"674b773549419f28360ca6c4","slug":"after-54-years-the-mercury-reached-332-degrees-in-november-it-was-also-the-driest-month-in-seven-years-chandigarh-news-c-16-pkl1043-574796-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: 54 साल बाद नवंबर में 33.2 डिग्री तक पहुंचा पारा, सात साल में सबसे सूखा महीना भी रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: 54 साल बाद नवंबर में 33.2 डिग्री तक पहुंचा पारा, सात साल में सबसे सूखा महीना भी रहा
विज्ञापन
चंडीगढ़।
नवंबर माह के मौसम ने इस बार कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। 1970 के बाद इस नवंबर में पहली बार अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अभी भी शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। नवंबर में माह में बारिश की एक बूंद भी नहीं गिरी। ऐसा सात साल बाद हुआ है जबकि सामान्य तौर पर नवंबर माह में 5.7 एमएम बारिश होती है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने शनिवार को नवंबर महीने के आंकड़े जारी किए।
शहरवासी नवंबर के पूरे महीने बूंदाबांदी और बारिश का इंतजार करते रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। यही बड़ा कारण रहा जिसकी वजह से कुछ दिन पहले तक शहर में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर की श्रेणी में पहुंच गया था। हालांकि हवाओं के चलने के बाद उसमें थोड़ा सुधार आया। मौसम केंद्र के अनुसार वर्ष 2023 में 18.3 एमएम बारिश हुई थी तो 2022 और 2021 में भी हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन अब 7 साल बाद ऐसा हुआ है कि बिल्कुल बारिश नहीं दर्ज की गई। इसके अलावा 1 नवंबर को शहर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। इससे पहले नवंबर माह में 1 नवंबर 1970 को 34 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। औसत अधिकतम तापमान भी 2016 के बाद नवंबर 2024 में सबसे ज्यादा दर्ज किया गया। पूरे महीने का औसत अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि अमूमन या 26 से 27 डिग्री के बीच ही रहता है। 2016 में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है अधिकतम तापमान
शहर का अधिकतम तापमान पिछले कई दिनों से सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में कमी देखी जाएगी। इसके 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचाने की भी संभावना है। रविवार को दिन के समय में मौसम के साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि सुबह और शाम को हल्की धुंध हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।