फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   After 43 days, Bansal was seen on stage with Tiwari...but there was sadness on his face.

Chandigarh News: 43 दिन बाद तिवारी के साथ मंच पर नजर आए बंसल...लेकिन चेहरे पर दिखीं तल्खियां

Mon, 27 May 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
After 43 days, Bansal was seen on stage with Tiwari...but there was sadness on his face.
चंडीगढ़। सेक्टर-27 के रामलीला ग्राउंड में प्रियंका गांधी की रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल 43 दिन बाद चंडीगढ़ में पार्टी के कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने प्रत्याशी मनीष तिवारी के साथ मंच साझा किया। हालांकि, दोनों के चेहरे पर तल्खियां साफ नजर आ रही थीं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि भले दोनों साथ आ गए हैं लेकिन अभी भी दिल नहीं मिले हैं।13 अप्रैल को मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से टिकट मिला। उसके बाद से बंसल नाराज थे। उन्हें मनाने की बहुत कोशिश की गई लेकिन नहीं माने। प्रभारी राजीव शुक्ला, मनीष तिवारी भी पहंचे। शुक्रवार को जब जयराम रमेश, बंसल के घर पर विकेक बंसल के साथ गए तो लग रहा था कि बंसल रैली में पहुंचेंगे। वे प्रियंका गांधी की बगल वाली कुर्सी पर बैठे। प्रियंका गांधी ने जनसभा के दौरान बंसल को काफी सम्मान दिया। इससे बंसल के समर्थक काफी खुश नजर आए। जानकारी यह है कि प्रियंका ने बंसल को चुनाव में लग जाने को कहा है। प्रियंका ने अपने संबोधन में खटाखट खटाखट खटाखट के बोल के साथ शुरुआत की। प्रियंका ने कहा कि मोदी जी को रास्ता दिखा दीजिए। इसके बाद नेताओं का नाम लिया। सबसे पहले पवन कुमार बंसल का नाम लिया। वह भी बहुत ही आदर के साथ। प्रियंका ने बंसल को संबाेधन में परम आदरणीय पवन बंसल जी कहा।
विज्ञापन


प्रियंका के सामने बंसल और तिवारी की तल्खी
सेक्टर 27 के रामलीला ग्राउंड में गर्मी भी काफी थी। कार्यकर्ताओं में उत्साह भी था लेकिन प्रियंका गांधी के मंच पर आने के कुछ देर के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल पहुंचे। प्रियंका गांधी के दाएं मनीष तिवारी और बाएं पवन कुमार बंसल रहे। मंच पर बंसल और तिवारी के बीच प्रियंका गांधी के सामने कुछ तल्खी भी रही। कुछ बातें ऐसी हुई कि दोनों नेताओं के चेहरे पर तनाव रहा। बाद में प्रियंका गांधी जब खड़ी हुईं तो उन्होंने बंसल और तिवारी का हाथ पकड़ कर उठाया। उन्होंने संदेश देने की कोशिश की, कि पार्टी में सब ठीक है।
विज्ञापन


मंच पर धक्का-मुक्की, प्रियंका के साथ फोटो खिंचवाने को आतुर दिखे आप पार्षद
प्रियंका गांधी से मिलने के लिए आम आदमी पार्टी की पार्षद काफी जल्दी में दिखे। यहां तक कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता को धक्का भी सहना पड़ा। इसकी चर्चा भी जोरों पर रही। कई पार्षद प्रियंका से मिलने के लिए उनके पास आए। कई से सेल्फी लेने की भी कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब बंसल ने दी तिवारी को शुभकामनाएं
पवन कुमार बंसल ने अपने संबोधन में मनीष तिवारी का नाम लिया। इसके अलावा राजीव शुक्ला, मेयर कुलदीप कुमार, एसएस अहलुवालिया, आप के सहयोगियों का नाम लिया। उन्होंने अपने संबोधन में मनीष तिवारी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पिछले समय में जो भी वादे सरकार ने किए। जो सपने दिखाए उसे सराकर ने पूरा नहीं किया। यह लोगों के साथ दगा हुआ लगता है।


बंसल को मनाने उनके कोठी पहुंचे थे जयराम रमेश
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन कुमार बंसल को मनाने उनके घर राज्यसभा सांसद जयराम रमेश सेक्टर 28 स्थित बंसल के कोठी पर पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के को-ऑर्डिनेटर विवेक बंसल भी उपस्थित रहे। काफी देर तक तीनों नेताओं में चर्चा चली। लोग यही अनुमान लगा रहे थे कि बंसल रैली में पहुंचेंगे या नहीं। रैली में बंसल के समर्थक भी काफी संख्या में दिखे। सूत्रों के अनुसार बंसल ने जयराम रमेश के सामने अपना पक्ष रखा। बंसल ने उनसे कहा कि उनका टिकट गलत तरीके से काटा गया है। बंसल ने यहां तक कहा कि फर्जी सर्वे को आधार बनाकर टिकट काटा गया है। यदि पार्टी को टिकट नहीं देना था तो पहले ही बता देते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed