फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   African swine flu confirmed in samples of pigs from Patiala

पंजाब में स्वाइन फ्लू की दस्तक: पटियाला में 300 से अधिक सूअरों की मौत, पूरा प्रदेश नियंत्रित क्षेत्र घोषित

Fri, 19 Aug 2022 09:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पटियाला Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Aug 2022 09:43 PM IST
सार

पटियाला जिला प्रशासन ने पशुपालकों को अपील की है कि सूअरों में तेज बुखार, कानों या पेट में खून के धब्बे व अचानक बड़ी संख्या में मौत होने की सूरत में नजदीकी पशु संस्था में संपर्क करें। पशुपालकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0715-2970225 भी जारी कर दिया है।

विज्ञापन
African swine flu confirmed in samples of pigs from Patiala
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के पटियाला जिले के सूअरों के सैंपलों में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। सरकार ने एहतियातन पंजाब भर को नियंत्रित क्षेत्र घोषित कर दिया है। सरकार ने सूअर या इससे संबंधित किसी भी सामान पर अंतरराज्यीय यातायात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। पटियाला-चीका रोड, गांव बिलासपुर और सन्नौरी अड्डा के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से बड़ी संख्या में सूअरों की मौत फीवर के कारण हो रही थी। पटियाला जिले में अब तक 300 से अधिक सूअरों की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


सूअरों के खून व स्वैब की जांच रिपोर्ट में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू का खुलासा होते ही जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग में हड़कंप मच गया। इस पर तुरंत बैठक बुलाई गई, जिसमें जिले के बाहर व बाहर से पटियाला के अंदर सूअरों की ट्रांसपोर्टेशन पर रोक लगा दी गई। डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि आज तक उपलब्ध रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीकन स्वाइन फ्लू बीमारी से इंसानों को कोई खतरा नहीं है।
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी
जिला प्रशासन ने पशुपालकों को अपील की है कि सूअरों में तेज बुखार, कानों या पेट में खून के धब्बे व अचानक बड़ी संख्या में मौत होने की सूरत में नजदीकी पशु संस्था में संपर्क करें। पशुपालकों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर 0715-2970225 भी जारी कर दिया है। इस पर वह इस बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाजाही पर रोक
प्रशासन ने बीमारी फैलने से रोकने के लिए सूअर पालन का काम करने वाले लोगों के बीमारी से प्रभावित इलाके से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। वहीं बाहरी व्यक्ति भी बीमारी से प्रभावित इलाके में नहीं आएंगे। सूअरों की हर किस्म की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जारी दिशा-निर्देशों के मुताबिक कोई जिंदा या मरा सूअर, सूअर का मीट, सूअरों की फीड, सूअर फार्म का कोई सामान/मशीनरी प्रभावित इलाके से बाहर या बाहरी इलाके से प्रभावित इलाके में ले जाने की भी मनाही होगी।

10 किमी के क्षेत्र में और लिए सैंपल
पशुपालन विभाग की ओर से प्रभावित इलाकों के 10 किलोमीटर के घेरे में सूअरों के खून व नेजल स्वैब के सैंपल लिए जा रहे हैं। इससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके और बीमार सूअरों को अलग किया जा सके।

 

पटियाला में अफ्रीकन स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद पशु पालन विभाग द्वारा पाबंदियों को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गया है। जिला पटियाला के गांव बिलासपुर और सनौरी अड्डा के क्षेत्रों को इस बीमारी के केंद्र के तौर पर नोटिफाई किया गया है। - लालजीत सिंह भुल्लर, पशु पालन मंत्री, पंजाब।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed