फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Affidavit also must buy mobile

मोबाइल खरीदने पर भी देना होगा शपथ पत्र

Thu, 31 Oct 2013 03:55 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 31 Oct 2013 03:55 PM IST
विज्ञापन
Affidavit also must buy mobile
मोबाइल सिम बेचने से पहले ग्राहकों का रिहायशी प्रमाण पत्र और फोटो लेना विक्रेताओं के लिए अनिवार्य होगा। साथ ही प्रतिमाह सिम बिक्री का पूरा ब्योरा पुलिस के पास जमा कराना होगा।
विज्ञापन



दुकानदार जो ब्योरा पुलिस के पास जमा कराएंगे, उससे पुलिस ग्राहकों की पृष्ठभूमि की जांच करेगी। डीसीपी ने धारा 144 के तहत ये आदेश जारी किए हैं।


नए कनेक्शन के अलावा नया या पुराना मोबाइल खरीदने वालों से भी एक शपथ पत्र लेना होगा, जिसमें ग्राहक और मोबाइल का पूरा विवरण दर्ज किया जाएगा।

वहीं, एसटीडी व आईएसडी बूथ चलाने वालों को भी की गई कॉलों और ग्राहकों का पूरा रिकार्ड रखना होगा। अगर कोई व्यक्ति अपनी पहचान का पुख्ता सबूत देने में नाकाम रहता है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस को देनी होगी।
विज्ञापन


साइबर कैफे पर भी सख्ती
साइबर कैफे के लिए भी 144 के तहत आदेश जारी किए गए हैं। आदेशों के मुताबिक, असामाजिक तत्वों, अपराधियों और आतंकवादियों के साइबर कैफे पर आने की आशंका बनी रहती है और वे यहां आकर इन संस्थानों के माध्यम से कानून व्यवस्था को खराब कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइबर कैफे मालिकों से कहा गया है कि वे किसी भी अपरिचित व्यक्ति (जिसे वे जानते-पहचानते नहीं हैं) को अपने संस्थान से सेवाएं उपलब्ध न कराएं।

साइबर कैफे मालिक को अपने यहां आने वाले हर व्यक्ति की पहचान रजिस्टर में एंट्री करनी होगी। साथ ही पहचान पत्र की फोटो कॉपी भी लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed