{"_id":"6350eb21ec2f8458fc5231e8","slug":"advocates-will-continue-to-suspend-work-even-today-in-protest-against-nia-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA के छापे का विरोध: आज भी वकील नहीं करेंगे कार्य, बार एसोसिएशन ने पत्र किया जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
NIA के छापे का विरोध: आज भी वकील नहीं करेंगे कार्य, बार एसोसिएशन ने पत्र किया जारी
Thu, 20 Oct 2022 12:03 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:03 PM IST
सार
मंगलवार को सुबह डॉ. शैली शर्मा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर एनआईए के छापा मारने और उनका मोबाइल जब्त करने के बाद बार एसोसिएशन ने वकीलों को कार्य निलंबित रखने को कहा था। इसके बाद बुधवार को भी कार्य निलंबित रखने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ में वकीलों के घर छापे से नाराज पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने गुरुवार को भी कार्य निलंबित रखने का निर्णय लिया है। बार एसोसिएशन ने पत्र के माध्यम से सभी वकीलों को इसकी जानकारी दी है। बार एसोसिएशन के सचिव विशाल अग्रवाल ने पत्र जारी करते हुए एनआईए की कार्रवाई की निंदा की।
विज्ञापन
उन्होंने अब हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों को गुरुवार को भी अदालतों में पेश न होने को कहा है। मंगलवार को सुबह डॉ. शैली शर्मा के चंडीगढ़ स्थित आवास पर एनआईए के छापा मारने और उनका मोबाइल जब्त करने के बाद बार एसोसिएशन ने वकीलों को कार्य निलंबित रखने को कहा था। इसके बाद बुधवार को भी कार्य निलंबित रखने का फैसला लिया गया। अब बुधवार को एक बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है कि गुरुवार को भी वकील अदालतों में पेश नहीं होंगे।
विज्ञापन