{"_id":"6783d3c36f3a36b3140dae71","slug":"advocacy-is-not-just-a-profession-but-a-medium-of-public-service-naib-singh-saini-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-607064-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है : नायब सिंह सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम है : नायब सिंह सैनी
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने बार काउंसिल के 1145 नए वकीलों को शपथ दिलवाई, लाइसेंस किए प्रदान
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वकालत केवल एक पेशा नहीं, बल्कि यह जनसेवा का माध्यम है और वकील देश की न्याय प्रणाली में योगदान देकर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। वकालत का क्षेत्र केवल कानून के ज्ञान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अच्छी सोच वाले वकील समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय दिलाने में अपनी भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री सैनी ने यह बात चंडीगढ़ स्थित लॉ भवन में हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल की ओर से आयोजित नए वकीलों के शपथ ग्रहण समारोह में कही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 1145 नए वकीलों को शपथ दिलवाई और उन्हें लाइसेंस दिए। उन्होंने सभी नए वकीलों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे नए कानूनों के बारे में आम जनता को जागरूक करने में भी सहयोग करें। वर्तमान में इस बार काउंसिल के अंतर्गत हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की विभिन्न 150 बार एसोसिएशन आती हैं। काउंसिल के पास 1.52 लाख से अधिक सदस्य पंजीकृत हैं। इस अवसर पर हरियाणा के एडवोकेट जनरल परविंद्र सिंह चौहान, हरियाणा एवं पंजाब बार काउंसिल के अध्यक्ष डॉ. विजेंद्र सिंह अहलावत, उपाध्यक्ष चेतन शर्मा सहित बार के अन्य पदाधिकारीगण व नए वकील उपस्थित थे।