फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advisory issued for Republic Day, 400 policemen will be deployed for security, Section 144 applied

Chandigarh News: गणतंत्र दिवस के लिए एडवाइजरी जारी, सुरक्षा के लिए 400 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, धारा 144 लागू

Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued for Republic Day, 400 policemen will be deployed for security, Section 144 applied
पंचकूला। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचकूला में हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद झंडा फहराएंगे। सेक्टर- 5 परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस द्वारा ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है। परेड ग्राउंड के चारों ओर की सड़कें करीब 7 घंटे के लिए सुबह 6 बजे से दोपहर के 1 बजे तक बंद रहेंगी। यहां सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 450 पुलिसकर्मी तैनात होंगे। परेड ग्राउंड के चारों तरफ 10 नाके लगाए जाएंगे और हर नाकों पर बॉडी कैमरा के साथ करीब पांच छह पुलिस मुलाजिमों की तैनाती की जाएगी। शहर में पीसीआर, 25क्यूआरटी, 25 राइडर और 19 डायल 112 की ईआरवी पेट्रोलिंग पर होगी। 26 जनवरी को पुलिस द्वारा ड्रोन पर प्रतिबंध लगाते हुए परेड ग्राउंड के चारों ओर धारा 144 लागू किया गया है। ऐसे में परेड ग्राउंड के आसपास एक साथ चार या उससे ज्यादा व्यक्ति मौजूद नहीं होंगे। धारा 144 की उल्लंघन पर पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। समारोह के दौरान शहर में पीसीआर, 25क्यूआरटी, 25 राइडर और 19 डायल 112 की ईआरवी पेट्रोलिंग पर होगी। पुलिस की ओर से लोगों से परेड ग्राउंड की ओर जाने वाले रास्तों का उपयोग नहीं करने की अपील की है। सेक्टर 4/5 ट्रैफिक लाइट, हैफेड चौक, सेक्टर 9/10 ट्रैफिक लाइट की ओर से सेक्टर 5 परेड ग्राउंड की ओर जाने वाली सड़क बंद रहेगी।
विज्ञापन


होटल, रेस्टोरेंट्स व लाउंज बारों की चेकिंग शुरू
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की ज्वाइंट टीमें लगातार ट्राइसिटी के लाउंज बार, होटल, रेस्टोरेंट को चेक कर रही हैं। पुलिस के मुताबिक पंजाब, चंडीगढ़ और पंचकूला ट्राइसिटी पुलिस आपस में मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया गया है। इस ऑपरेशन के तहत सभी होटल, कैफे, लाउंज बार, रेस्टोरेंट को चेक किया जा रहा है। होटल संचालकों को हिदायत भी दी जा रही है अगर किसी प्रकार का कोई संदिग्ध व्यक्ति हो तो उसके बारे तुरंत पुलिस को सूचना दें।
विज्ञापन

डीसीपी की लोगों से अपील-किसी प्रकार की कोई लावारिश वस्तु या संदेहजनक व्यक्ति के बारे में दें सूचना
डीसीपी ने लोगों से अपील कि है कि अगर किसी प्रकार की कोई लावारिश वस्तु या संदेहजनक व्यक्ति हो तो उसके बारे तुरंत पुलिस को या डॉयल 112 पर सूचना दे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पंचकूला से लगते हिमाचल, चंडीगढ़, पंजाब के कुल 9 बॉर्डर नाकों पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि वहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा सके और संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed