{"_id":"5f3181618ebc3e3cfe1a9a84","slug":"advisor-manoj-parida-launched-website-urban-planning-information-department-received-click-chandigarh-news-pkl384287411","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की हर जानकारी अब बस एक क्लिक पर मिलेगी, वेबसाइट लॉन्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट चंडीगढ़ की हर जानकारी अब बस एक क्लिक पर मिलेगी, वेबसाइट लॉन्च
Tue, 11 Aug 2020 01:23 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवीनतम बिल्डिंग बायलॉज से लेकर शहर के हर सेक्टर का लेआउट प्लान अब एक क्लिक पर आपके सामने होगा। अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट ने विभाग की सभी तरह की जानकारियों को प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया है। सोमवार को प्रशासक के एडवाइजर के सलाहकार मनोज परिदा ने इस पोर्टल को लांच किया।
परिदा ने बताया कि इस पोर्टल पर शहर वासियों को अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के सभी नए, पुराने व वर्तमान में चल रही योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि इस पोर्टल को लांच करने का मुख्य मकसद अर्बन प्लानिंग डिपार्टमेंट के कामों में पारदर्शिता लाना है। इस पोर्टल पर चंडीगढ़ का मास्टर प्लान-2031 भी मौजूद है।
इसके अलावा चंडीगढ़ के सभी हेरिटेज साइट जैसे कि कैपिटल कांप्लेक्स, ली कार्बूजिए सेंटर आदि से संबंधित भी जानकारी उपलब्ध होगी। यह वेबसाइट अपनी तरह की पहला पोर्टल होगा, जहां पर ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम मौजूद होगा। इस वेबसाइट पर चंडीगढ़ के सभी अप्रूव्ड आर्किटेक्चरल कंट्रोल्स, अपडेटेड साइट वेरिफाइड जोनिंग प्लान और लेआउट प्लान भी अपलोड किया गया है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर चंडीगढ़ के सभी सेक्टरों का लेआउट प्लान भी मौजूद है। लोगों की जानकारी के लिए नवीनतम बिल्डिंग बायलॉज-2017 भी मौजूद है। इसके अलावा प्रशासन के सभी विभागों के भी लिंक जोड़े गए हैं ताकि अन्य विभागों से संबंधित किसी काम के लिए उन पर क्लिक किया जा सकता है। इसके अलावा शहर के उन आर्किटेक्ट्स की भी सूची अपलोड की गई है, जिन्हें सेल्फ-सर्टिफिकेशन के लिए चंडीगढ़ प्रशासन ने मंजूरी दी हुई है।