फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advisor instructed to vaccinate all children of 12 to 14 years by May 15

चंडीगढ़: प्रशासक के सलाहकार ने 15 मई तक 12 से 14 साल के सभी बच्चों को टीका लगाने का दिया निर्देश

Mon, 02 May 2022 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 May 2022 01:06 AM IST
सार

प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि 12-18 साल के जिन बच्चों ने टीका नहीं लगवाया है उन्हें चार मई से कक्षा में प्रवेश न करने दिया जाए।

विज्ञापन
Advisor instructed to vaccinate all children of 12 to 14 years by May 15
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने रविवार को स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग के साथ टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने 12-14 साल के बच्चों के अभियान में 50 प्रतिशत लक्ष्य की ही प्राप्ति पर चिंता जताई। उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग को सामंजस्य स्थापित कर बच्चों के टीकाकरण अभियान को 15 मई तक शत प्रतिशत पूरा करने का निर्देश दिया। वहीं, स्कूल स्तर पर अभिभावकों को जागरूक करने को कहा। उन्होंने बताया कि 6-12 साल के बच्चों के टीकाकरण के लिए प्रशासन ने तैयारी लगभग पूरी कर ली है। सिर्फ केंद्र से निर्देश मिलने का इंतजार किया जा रहा है। 

विज्ञापन


एक हफ्ते के दौरान अभियान ने पकड़ी रफ्तार 
उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के चिह्नित लक्ष्य को बहुत पहले ही पूरा किया जा चुका है। वहीं 15-18 साल के बच्चों के अभियान में 96 प्रतिशत को पहली व 57 प्रतिशत को दूसरी खुराक लगाई जा चुकी है जबकि 12-14 साल के चिह्नित बच्चों में से 53 प्रतिशत को पहली खुराक व 7.50 को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। इस आयु वर्ग के बच्चों में टीकाकरण की धीमी रफ्तार चिंता का कारण है लेकिन पिछले एक हफ्ते के दौरान उसमें तेजी आई है। इसके साथ ही 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के साथ ही अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को सरकारी अस्पतालों में प्रिकॉशन डोज नि:शुल्क लगाई जा रही है। वहीं 18 साल से ज्यादा उम्र के लोग इसे निजी अस्पतालों में तय शुल्क देकर लगवा सकते हैं। 
विज्ञापन


बिना टीका लगवाए बच्चे स्कूल में नहीं कर पाएंगे प्रवेश 
उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देश दिया कि 12-18 साल के जिन बच्चों ने टीका नहीं लगवाया है उन्हें चार मई से कक्षा में प्रवेश न करने दिया जाए। वहीं यह भी बताया कि जिन बच्चों ने टीका नहीं लगवाया है उन्हें कोरोना से बचाव के मानकों के पालन के साथ परीक्षा में शामिल होने दिया जाए। उन्होंने शिक्षकों को खासतौर पर निर्देश दिया कि वे टीकाकरण के लिए बच्चों को जागरूक करने में विशेष रूप से सहयोग दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीके को एक्सपायर होने से पहले करें एक्सचेंज 
समीक्षा बैठक के दौरान निजी अस्पतालों में उपलब्ध टीके के स्टॉक पर भी चर्चा की गई। इस पर प्रशासक के सलाहकार ने कहा कि निजी अस्पताल अपने यहां उपलब्ध टीके के एक्सपायरी तिथि की समीक्षा खुद कर लें। जो स्टॉक 30 जून तक की समाप्ति वाले हो तो उसे तत्काल स्वास्थ्य विभाग से बदल लें ताकि उन टीकों का उपयोग विभाग प्राथमिकता के आधार पर कर सके। इसके लिए निजी अस्पताल राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह से संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस आदान-प्रदान से उन पर कोई वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed