फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advisor first implemented e-office in his office, will not sign on physical files from Monday

Chandigarh: एक दिसंबर से रुकेगी फिजिकल फाइलों की मूवमेंट, सलाहकार ने अपने दफ्तर में लागू किया ई-ऑफिस

Sat, 19 Nov 2022 08:00 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 19 Nov 2022 08:00 AM IST
सार

 विजिलेंस विभाग के सचिव यशपाल गर्ग ने बीते दिनों एक आदेश जारी किया था। उसके अनुसार एक दिसंबर के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के सभी विभागों में फिजिकल फाइलों के मूवमेंट को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
Advisor first implemented e-office in his office, will not sign on physical files from Monday
E Office - फोटो : istock

विस्तार

एक दिसंबर से शहर के सभी विभागों में फिजिकल फाइलों के मूवमेंट पर पूरी तरह से पाबंदी लग जाएगी। फाइलें सिर्फ ऑनलाइन ही दौड़ेंगी। इस आदेश को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सबसे पहले अपने दफ्तर में लागू किया है। उन्होंने सभी विभागों के सचिवों को आदेश जारी किए हैं कि सोमवार से उनके दफ्तर में फिजिकल फाइल न भेजी जाएं। एनआईसी के ई-मॉड्यूल से ही फाइलों को भेजा जाए।
विज्ञापन


विजिलेंस विभाग के अनुसार कई लोगों की शिकायत रहती है कि जानबूझकर उनके काम को लटकाया जाता है। कई बार फिजिकल फाइल होने की वजह से फाइल को अफसर व कर्मचारी अपने पास दबाकर रखते हैं और बाद में उस पर बैक डेट से हस्ताक्षर कर दिया जाता है। इसलिए इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए एनआईसी के ई-मॉड्यूल को लागू करना जरूरी है।
विज्ञापन


सोमवार से ई-मॉड्यूल पर काम शुरू हो जाएगा इसलिए विजिलेंस विभाग के सचिव यशपाल गर्ग की अध्यक्षता में एनआईसी की तरफ से यूटी प्रशासन के कई कर्मचारियों को ई-ऑफिस की प्रक्रिया को लेकर एक ट्रेनिंग दी गई। शुक्रवार को हुई इस ट्रेनिंग में कई कर्मचारी शामिल हुए। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड में ई-ऑफिस मॉड्यूल पहले से ही लागू है। कर्मियों को इसकी भी जानकारी दी गई। एनआईसी की तरफ से कर्मचारियों के सवालों के जवाब भी दिए गए। बताया गया कि 25 नवंबर को भी एक ऐसे ही ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा, ताकि अन्य कर्मचारियों के जो भी संदेह हैं उन्हें दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफलाइन चलानी है फाइल, तो उसमें लिखना होगा कारण
विजिलेंस विभाग के सचिव यशपाल गर्ग ने बीते दिनों एक आदेश जारी किया था। उसके अनुसार एक दिसंबर के बाद चंडीगढ़ प्रशासन के सभी विभागों में फिजिकल फाइलों के मूवमेंट को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। अगर कोई फाइल बहुत जरूरी है तो ही उसे फिजिकल मोड पर चलाई जाएगी। हालांकि उसके लिए कारण भी फाइल पर लिखना होगा। अगर कोई विभाग ऐसा करने में असफल रहता है तो उसका कारण बताना होगा। विभागों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed