फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Advisor Dharampal visits Indira Holiday Home

सलाहकार धर्मपाल ने इंदिरा हॉलीडे होम का किया दौरा

Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Advisor Dharampal visits Indira Holiday Home
चंडीगढ़। यूटी प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बुधवार को सेक्टर-24 स्थित इंदिरा हॉलीडे होम का दौरा किया। उन्होंने हॉलीडे होम के संचालकों से बातचीत की और उनकी मांगों को सुना। सलाहकार ने एक कमेटी का गठन भी कर दिया है, जो इंदिरा हॉलीडे होम से जुड़ी विभिन्न मांगों को सुनेगी और फिर अपनी रिपोर्ट सलाहकार को सौंपेगी।
विज्ञापन

दौरे के बाद सलाहकार ने हॉलीडे होम सोसाइटी की दूसरी कार्यकारिणी समिति की बैठक की भी अध्यक्षता की। इसमें पिछले बैठक के विषयों पर चर्चा के साथ भविष्य की योजनाओं जैसे वरिष्ठ नागरिकों, मानसिक मरीजों के लिए हॉलीडे होम की व्यवस्था और 10 बेड के डायलिसिस सेंटर की स्थापना के विषय पर भी विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सलाहकार धर्मपाल के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन, वित्त सचिव विजय नामदेव जड़े, स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग, समाज कल्याण विभाग की निदेशक नवजोत कौर व महाधिवक्ता हरियाणा बलदेव महाजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed