{"_id":"596bbe714f1c1b3c2e8b4573","slug":"admissions-to-students-chandigarh-news-city-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन एडमिशन: 150 कंपार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स को कैसे मिलेगा दाखिला?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन एडमिशन: 150 कंपार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स को कैसे मिलेगा दाखिला?
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 17 Jul 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शिक्षा विभाग की ओर से 150 कंपार्टमेंट आने वाले स्टूडेंट्स को 11वीं में दाखिला कैसे दिया जाएगा। यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। स्टूडेंट्स को फार्म भरने के लिए अनुमति नहीं दी गई है। इस कारण स्टूडेंट्स का भविष्य अधर में लटका है। अगर स्टूडेंट्स कंपार्टमेंट में पास भी कर जाते हैं तो उन्हें स्कूल में सीटें खाली होने पर एडमिशन मिलता है। इस कारण स्टूडेंट्स को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग में इस बार कंपार्टमेंट में 150 स्टूडेंट्स आए हैं। वहीं इन्हें 11वीं के दाखिले की काउंसलिंग में फार्म भरने का मौका नहीं दिया गया है। इस कारण इन स्टूडेंट्स को पूरी काउंसलिंग होने के बाद सितंबर में दाखिला रिजल्ट आने के बाद दिया जाता है। यह दाखिला स्कूल में सीट उपलब्ध होने पर मिलता है।
शहर के किसी भी स्कूल में सितंबर तक सीट खाली नहीं होती है। इस कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में इस बार 17 हजार स्टूडेंट्स ने दाखिले के लिए आवेदन किया है। वहीं इसमें 11,200 सीटों पर ही दाखिला दिया जाएगा। पहले ही छह हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स को दाखिला मिलने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
यूटी कैडर एजुकेशनल इंप्लाइज यूनियन के प्रेसीडेंट स्वर्ण सिंह कंबोज ने बताया कि यूटी में यह परेशानी इसलिए आ रही है क्योंकि यहां पर हाईस्कूलाें को अपडेट करके 12वीं तक क्लास शुरू नहीं की गई है। शिक्षा विभाग केवल कागजी दावे कर रहा है। इस कारण स्टूडेंट्स को 11वीं में दाखिला नहीं मिल पाता है।
चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदरजीत सिंह बराड़ ने बताया कि कंपार्टमेंट आने वाले स्टूडेंट्स अगर सितंबर में पास हो जाएंगे। यह रिजल्ट आने के बाद अगर स्कूलाें में जगह मिलता है, तभी दाखिला दिया जाएगा।