फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admissions open for engineering courses in PU and PEC

Chandigarh News: पीयू और पेक में इंजीनियरिंग कोर्स के लिए दाखिले शुरू

Wed, 17 May 2023 01:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Admissions open for engineering courses in PU and PEC
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी और चंडीगढ़ के अन्य इंजीनियरिंग कॉलेजों में इंजीनियरिंग के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं। दाखिला प्रक्रिया ज्वाइंट एडमिशन कमेटी (जैक) की ओर से करवाई जा रही है। उम्मीदवार वेबसाइट https://jacchd.admissions.nic.in/ पर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 जून होगी। इस बार दाखिला प्रक्रिया की जिम्मेदारी पीयू के यूआईईटी विभाग को दी गई है। देश भर से इंजीनियरिंग कोर्स में दाखिला की इच्छा रखने वाला कोई भी छात्र पीयू और कॉलेजों के विभिन्न कोर्स के लिए आवेदन कर सकता है। दाखिले में चंडीगढ़ के कॉलेज सीसीईटी और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर में यूटी नियमों के अनुसार चंडीगढ़ के छात्रों का 85 प्रतिशत आरक्षण है। दाखिला आवेदन फीस 2800 रुपये रखी गई है। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटैक्चर-12 में बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की 44 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया करवाई जा रही है। इसमें 33 सीटें यूटी के छात्रों के लिए आरक्षित हैं।
विज्ञापन


यह रहेगा दाखिला का शेड्यूल
दाखिला आवेदन की अंतिम तारीख : 22 जून
बैंक में फीस जमा करवाने की अंतिम तारीख : 23 जून
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख : 25 जून
गलती को सही करने के लिए विंडो ओपन रहेगी : 26 से 27 जून
कागजात सही करने की अंतिम तारीख : 28 जून



इन संस्थानों में ये रहेंगी बीई की सीटें
यूआईईटी पीयू में बीई कोर्स और सीटें
कोर्स सीट
बायोटेक्नोलॉजी - 106
सीएसई - 138
इलेक्टि्रकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स - - 106
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन - 153
इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी - 138
मैकेनिकल - 106


यूआईईटी पीयू रीजनल सेंटर होशियारपुर
कोर्स - सीटें
सीएसई - 74
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन - 74
इंर्फोमेशन टेक्नोलॉजी - 74
मैकेनिकल इंजीनियरिंग - 74


यूआईसीईटी पीयू में कोर्स और सीटें
कोर्स - सीटें
कैमिकल इंजीनियरिंग - 124
इंटीग्रेटेड बीई कैमिकल एंड एमबीए - 55
फूड टेक्नोलॉजी - 44


सीसीईटी-26 चंडीगढ़ के कॉलेज में कोर्स व सीटें
कोर्स - सीटें
सीएसई - 78
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन - 78
सिविल - 78
मैकेनिकल - 78


दाखिला में ये रहेगा काउंसलिंग शेड्यूल
पहली काउंसलिंग - 5 से 8 जुलाई
काउंसलिंग का परिणाम - 9 जुलाई
फीस जमा - 11 से 14 जुलाई के बीच
दूसरी काउंसलिंग - 16 से 19 जुलाई
काउंसलिंग का परिणाम - 19 जुलाई
फीस जमा - 19 से 21 जुलाई
तीसरी काउंसलिंग - 24 से 26 जुलाई
काउंसलिंग का परिणाम - 27 जुलाई
फीस जमा - 27 से 31 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed