फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission will be online in government schools in Haryana

हरियाणा: ऑनलाइन होंगे दाखिले, परिवार पहचान पत्र फार्म भरेंगे, दूसरे जिलों में तैनात शिक्षक रहेंगे घर

Mon, 20 Apr 2020 09:08 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 20 Apr 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Admission will be online in government schools in Haryana
सांकेतिक तस्वीर।

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के दाखिले ऑनलाइन होंगे। उन्हें अगली कक्षा में भी ऑनलाइन ही स्तरोन्नत किया जाएगा। विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों को स्कूल में बुलाने पर मनाही रहेगी। दाखिला फीस भी विद्यार्थियों से नहीं मांगी जाएगी। स्कूलों को बिना दस्तावेज के दाखिला प्रक्रिया पूरी करनी होगी। स्कूल खुलने के बाद ही विद्यार्थियों से जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे। दाखिले की सूचना अभिभावकों को ईमेल या मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय ने ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया संपन्न करने के लिए डीईओ, डीईईओ, बीईओ, बीईईओ, स्कूल मुखिया, प्रभारी, एसएमसी अध्यक्ष व सदस्यों को निर्देश जारी कर दिए हैं। 10 अप्रैल को पहली से आठवीं कक्षा तक के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए गए हैं। 11 अप्रैल से आगामी शैक्षणिक सत्र शुरू माना जाएगा। 
विज्ञापन


अगली कक्षा में गए सभी विद्यार्थियों को स्कूल पोर्टल पर कार्रवाई करते हुए अगली कक्षा में भी स्तरोन्नत किया जाएगा। नामांकन कार्यक्रम एमआईएस पोर्टल पर अनिवार्य करना जरूरी है। जो विद्यार्थी पांचवीं से छठी व आठवीं से नौवीं कक्षा में गए हैं और उनके आस पड़ोस में मिडिल व हाईस्कूल नहीं हैं, उनके रिजल्ट को सीरियल नंबर के साथ संबंधित स्कूल मुखिया अगले स्कूल के मुखिया को सीरियल नंबर के साथ भेजेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले स्कूल के मुखिया ऑनलाइन दाखिला कर अभिभावकों को मोबाइल पर सूचित करेंगे। पहली कक्षा में भी ऐसे ही दाखिले किए जाएंगे। इसमें एसएमसी, मिड डे मिल वर्कर्स व स्वयं सहायता समूहों की मदद ली जाएगी। बच्चों और अभिभावकों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

स्कूलों, कॉलेजों में दाखिले के समय अब छात्र भरेंगे परिवार पहचान पत्र का फार्म

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अफसरों को परिवार पहचान पत्र के तहत आने वाले हर परिवार का एक डाटाबेस एकत्र करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 लाख से अधिक परिवारों का सत्यापन मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत पूरा किया गया है। इसलिए उच्च शिक्षण संस्थानों और स्कूलों को एडमिशन के समय बच्चों से ‘परिवार पहचान पत्र’ फार्म भरवाने के लिए कहा जाए, ताकि हर घर का तथ्यात्मक डेटा एकत्र किया जा सके।

मुख्यमंत्री सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना (एमएमपीएसवाई) के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के अंतर्गत कवर होने वाले सभी प्रस्तावित लोग  ‘परिवार पहचान पत्र’ के तहत शामिल किए जा सकते हैं, ताकि इस डाटा का उपयोग विभागों द्वारा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक लाभार्थी को देने के लिए किया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आने वाले परिवारों, जिसमें बीपीएल, एपीएल और ओपीएच परिवार शामिल हैं, को भी अपने परिवार के विवरणों को परिवार पहचान पत्र में अपडेट करने के लिए कहा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हरियाणा में वर्तमान में काम कर रहे घरेलू सहायकों और मजदूरों को एक अलग श्रेणी के तहत शामिल करने की संभावनाएं तलाशी जाएं।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव और नागरिक  संसाधन सूचना विभाग के प्रधान सचिव  वी. उमाशंकर ने बताया कि वर्तमान में 18,27,537 परिवारों के डाटा को परिवार पहचान पत्र में जोड़ा व अपडेट किया गया है, जबकि मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना में 12,56,311 परिवार पंजीकृत किए गए हैं और 9,08,259 परिवारों को ट्रेजरी अधिकारियों द्वारा सत्यापित किया गया है।

मेवात कैडर, दूसरे जिलों में तैनात शिक्षक फिलहाल घर पर रहेंगे

हरियाणा में मेवात कैडर, गृह जिलों से बाहर या एनिव्हेयर श्रेणी में तैनात शिक्षक बंद के दौरान अगले आदेशों तक घर पर ही रहेंगे। स्कूल शिक्षा बोर्ड अभी तक अंकन कार्य में इनकी डयूटी गृह जिलों में ही लेने पर निर्णय नहीं ले पाया है। 200 से ज्यादा शिक्षक बोर्ड के व्हाट्सएप नंबर व ईमेल पर अपने जिले में ही अंकन कार्य के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लेने को आवेदन कर चुके हैं। 

बोर्ड इनके आवेदनों पर विचार कर रहा है। जरूरत हुई तो इनकी सेवाएं बोर्ड अंकन कार्य में लेगा। उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल लेने के लिए सूचना शिक्षकों को ईमेल या मोबाइल नंबर पर दे दी जाएगी। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन ने सेकेंडरी मार्किंग के समय मेवात कैडर, दूसरे जिलों व एनिव्हेयर श्रेणी में तैनात शिक्षकों को रियायत देने की मांग की थी। 

एसोसिएशन के राज्य प्रधान दयानंद दलाल बोर्ड चेयरमैन व अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। अब भी शिक्षक बोर्ड के व्हाट्सएप नंबर या ईमेल पर प्रोफार्मा भर कर उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

एसोसिएशन नेता बीर सिंह राणा व प्रेस प्रवक्ता अजीत चंदेलिया ने कहा है कि यदि बाजार से प्रोफार्मा निकलवाना संभव न हो तो घर पर ही प्लेन पेपर या ए-4 साइज कागज पर डिटेल लिखकर ईमेल कर सकते हैं। ईमेल या मैसेज करने के बाद जब तक कोई आधिकारिक मैसेज बोर्ड से नहीं आता है तब तक सभी शिक्षक अपने घर पर ही रहें। यदि आवश्यकता हुई तो गृह जिलों में आपकी सेवाएं ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed