फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission started at PGG College chandigarh

PGG कॉलेज चंडीगढ़ में एडमिशन शुरू, कई नए कोर्स, इस तारीख तक करें आवेदन

Fri, 22 Jun 2018 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jun 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
Admission started at PGG College chandigarh
कॉलेज में एडमिशन - फोटो : demo photo
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-46 में बीसीए, बीए, बीकॉम सहित अन्य कोर्स के लिए दाखिले शुरू हो गए हैं।  कालेज में मार्केटिंग अैर वीडियोग्राफी के नए कोर्स और कालेज में किसी भी स्ट्रीम में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स बिना फीस के इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। कालेज की ओर से एक जून से डिजिटल मार्केटिंग और डिजिटल वीडियोग्राफी का कोर्स शुरू किया है।
विज्ञापन


इस कोर्स को कॉलेज में पढ़ने वाला हर स्टूडेंट्स कर सकता है। एक कोर्स का कार्यकाल बीस दिन रहेगा। स्टूडेंट्स में स्किल डेवलप करने के लिए यह कोर्स शुरू किया गया है। अंडर ग्रेजुएट कोर्स सेंट्रलाइज एडमिशन के लिए 23 जून और नान सेंट्रलाइज पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स के लिए 4 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद काउंसलिंग शुरू होगी।
विज्ञापन


यह है कालेज में सीटें
पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर- 46 के प्रिंसिपल प्रोफेसर जेके सहगल ने बताया कि स्टूडेंट्स में स्किल डेवलपमेंट करने के लिए डिजिटल मार्केटिंग, डिजिटल वीडियोग्राफी शुरू की है। इसके लिए स्टूडेंट्स से कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं किया जा रहा है। जो भी स्टूडेंट्स कॉलेज में विभिन्न कोर्स में पढ़ रहे हैं। वह इसमें भाग ले सकते हैं। पीजीजीसी -46 कालेज में  बीए की 400, बीकॉम की 140, बीबीए की 40, बीसीए की 80 और एमकॉम की 40 सीटें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहे हैं कालेज के एलुमनी-
कालेज के एलुमनी सीनियर डिप्टी मेयर गुरप्रीत सिंह, पजीजीसी-46 के प्रोफेसर बलजीत सिंह, अभिनेता तेजिंदर सिंह तेजी, नेशनल अवार्डी यूथ वेलफेयर मनिंदर पाल सिंह हैं। कालेज की ओर से इस  हेल्पलाइन नंबर-0172-2678022 पर जानकारी हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed