फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Admission in PU hostels will be done by merit only

पीयू के छात्रावासों में मेरिट से ही मिलेगा दाखिला

Tue, 19 Oct 2021 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Admission in PU hostels will be done by merit only
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के छात्रावासों में दाखिला मेरिट के आधार पर ही मिलेगा। विभागों के अध्यक्षों को इसके लिए संस्तुति करनी होगी। साथ ही एक कमरे में एक ही छात्र के रुकने की व्यवस्था होगी। अलग से कोई प्रावधान फिलहाल नहीं होगा। कोरोना दिशानिर्देशों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पीयू प्रशासन ने सभी वार्डन को निर्देश भी भेज दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बाहरी छात्रों को छात्रावासों में न आने दें।
विज्ञापन

पीयू ने पीजी अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को बुलाया तो छात्रावासों में सभी छात्रों को दाखिला नहीं मिल पाया। इस कारण उन्हें बाहर किराये पर कमरे लेने पड़े। अब विभाग और भी खुल रहे हैं। ऐसे में छात्रों को छात्रावासों की आवश्यकता होगी। इसी को लेकर विभागों ने पीयू प्रशासन को सुझाव देकर अधिक से अधिक छात्रों को कमरे देने की सिफारिश की थी। सूत्रों का कहना है कि पीयू प्रशासन अभी पुराने ही आदेशों को मान्य कर रहा है, क्योंकि कोविड का प्रकोप अभी बरकरार है। ऐसे में अधिकारी कोई भी खतरा मोल नहीं लेना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed