{"_id":"64bc3c4ba3600e6415069037","slug":"admission-became-a-challenge-700-candidates-still-waiting-chandigarh-news-c-16-sml1026-196141-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: दाखिला लेना बना चुनौती, 700 अभ्यर्थी अभी भी इंतजार में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: दाखिला लेना बना चुनौती, 700 अभ्यर्थी अभी भी इंतजार में
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के कॉलेजों में तीसरी काउंसलिंग चल रही है। लेकिन अभी लगभग 700 अभ्यर्थी दाखिले का इंतजार कर रहे हैं। इसी हफ्ते शहर के निजी और सरकारी कॉलेजों की ओर से तीसरी काउंसलिंग के लिए इच्छा व्यक्त करने वाले अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई। सभी कोर्सेज में तीसरी काउंसलिंग की अधिकतम मेरिट 100 के पार थी। ऐसे में सामान्य अंक लेने वाले विद्यार्थियों के लिए कॉलेजों में दाखिला लेना अभी भी चुनौती बना हुआ है।
आगे की काउंसलिंग खाली सीटों की स्थिति पर निर्भर करेगी। विशेषज्ञों के अनुसार जिन अभ्यर्थियों को अभी तक दाखिला नहीं मिला है वे सभी कॉलेजों की अधिकतम मेरिट सूची देखकर अपने अंकों के अनुसार संबंधित कॉलेजों में फोन कर दाखिला संबंधी जानकारी ले सकते हैं। सभी कॉलेजों की ओर से हर कोर्स के लिए विवरणिका में हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। शहर के कॉलेजों में खाली सीटों पर इच्छुक अभ्यर्थियों को अब कॉलेज स्तर पर ही दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए कोई ऑनलाइन या केंद्रीकृत काउंसलिंग आयोजित नहीं होगी। अगर किसी के परसेंटाइल कम हैं और उसे इच्छुक कॉलेज और कोर्स में दाखिला नहीं मिला है तो वह जिन कॉलेजों की मेरिट कम रही है, वहां पर दाखिले संबंधी पूछताछ कर सकता है। अगर कोर्स में सीटें खाली रहती हैं तो 30 जुलाई तक कॉलेज स्तर पर दाखिला दिया जाएगा
सरकारी कॉलेजों में दाखिले का कल तक मौका
शहर के कॉलेजों में दाखिला लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को दोबारा मौका दिया गया है। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से पांच दिन पहले एक बार फिर दाखिला पोर्टल खोला गया था। इसके तहत शहर के सरकारी कॉलेजों में बीएससी कोर्स में सोमवार तक बिना लेट फीस के साथ आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को डीएचई की वेबसाइट www.dhe.chd.gov.in पर आवेदन करना होगा। दाखिले के लिए दोबारा मौका बीएससी मेडिकल, बीएससी मेडिकल बायोटेक्नोलॉजी इलेक्टिव, बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी इलेक्टिव, बीएससी नॉन मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल कंप्यूटर साइंस, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स, बीएससी मेडिकल बायोइंर्फोमेटिक्स इलेक्टिव में आवेदन कर सकते हैं।