{"_id":"5f87640d8ebc3eefa77731b8","slug":"administrator-strict-on-rising-crime-asked-status-report-of-three-year-incidents-from-dgp-chandigarh-news-pkl3910164115","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लब गोलीकांड: प्रशासक बदनौर का रवैया सख्त, डीजीपी से मांगी पिछले तीन साल की स्टेट्स रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लब गोलीकांड: प्रशासक बदनौर का रवैया सख्त, डीजीपी से मांगी पिछले तीन साल की स्टेट्स रिपोर्ट
Thu, 15 Oct 2020 12:20 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:20 PM IST
विज्ञापन
VP Singh Badnore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में बढ़ते अपराध पर पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने डीजीपी संजय बेनीवाल से पिछले तीन साल में गोलीबारी और चंडीगढ़ पुलिस की कार्रवाई की स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। प्रशासक ने कहा है कि यह रिपोर्ट उन्हें जल्द सौंपी जाए।
प्रशासक ने डीजीपी को आदेश दिया कि गुरलाल बराड़ की हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और इस मामले में चल रही जांच को और तेज किया जाए। बदनौर ने सेक्टर-9 के क्लब में चली गोली और घायल टिकटॉक स्टार सौरव गुर्जर को लेकर भी चंडीगढ़ पुलिस को आदेश दिया है कि वह इस मामले में संलिप्त आरोपियों को जल्द पकड़े।
बदनौर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि स्टेटस रिपोर्ट में यह भी बताया जाए कि गोलीबारी की इन घटनाओं में चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से क्या कदम उठाए गए हैं और कितने आरोपियों को अब तक जेल भेजा जा चुका है। गौरतलब है कि शहर में क्लबों के बाहर गोलीबारी की दो घटनाएं हुई हैं। इसमें एक युवक की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन
शहर के व्यापारी भी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इसे देखते हुए ही बदनौर ने स्टेटस रिपोर्ट तलब की है।