{"_id":"600f06728ebc3e089b54e60a","slug":"administrator-reaches-secretariat-after-9-months-orders-to-open-their-mandi-of-sectors-chandigarh-news-pkl401874256","type":"story","status":"publish","title_hn":"9 महीने बाद सचिवालय पहुंचे प्रशासक, सेक्टरों की अपनी मंडी खोलने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
9 महीने बाद सचिवालय पहुंचे प्रशासक, सेक्टरों की अपनी मंडी खोलने के आदेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर सोमवार को करीब 9 महीने बाद सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय पहुंचे। बदनौर ने यहां प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की और शहर में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बदनौर ने विभिन्न सेक्टरों की अपनी मंडी को भी खोलने के आदेश जारी कर दिए।
बैठक में चीफ इंजीनियर सीबी ओझा की ओर से प्रशासक को एक प्रेजेंटेशन दी गई। इसमें उन्होंने शहर के विभिन्न हिस्सों में चल रहे इंजीनियरिंग विभाग की परियोजनाओं के बारे में बताया। सीबी ओझा ने यूटी सचिवालय की नई इमारत, सेक्टर-18 के गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस में बन रहे विंटेज कारों के म्यूजियम, बेअंत सिंह मेमोरियल, सारंगपुर स्थित इंटरनेशनल शूटिंग रेंज, ट्रिब्यून फ्लाईओवर समेत विभिन्न सेक्टरों में बन रहे स्कूल आदि के बारे में प्रशासक को बताया। बदनौर ने सीबी ओझा को आदेश दिए कि विकास कार्यों की एक रिपोर्ट एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में भी दी जाएगी। करीब डेढ़ साल बाद 10 फरवरी को एडवाइजरी काउंसिल की बैठक होने जा रही है। बैठक में मेट्रो, चंडीगढ़ की तरफ भी एयरपोर्ट का गेट खोलने, कलेक्टर रेट कम करने, हुक्का पर प्रतिबंध, दूसरे मेडिकल कॉलेज, गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता देने समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी। प्रशासन ने चर्चा के लिए ये मुद्दे तय कर लिए हैं। प्रशासक बदनौर ने बैठक में सलाहकार मनोज परिदा से चर्चा के बाद विभिन्न सेक्टरों की अपनी मंडी को खोलने के भी आदेश जारी कर दिए। हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि अपनी मंडी किस दिन से खोली जाएगी। आने वाले कुछ दिनों में तिथि का एलान कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने भी अपनी मंडियों को खोलने के आदेश जारी कर दिए हैं।