फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator promised a new school in Hallomajra, the advisor turned back

प्रशासक के दौरे पर किया हल्लोमाजरा में नए स्कूल का वादा, दूसरे दौरे में एडवाइजर मुकरे

Tue, 28 Jun 2022 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Administrator promised a new school in Hallomajra, the advisor turned back
चंडीगढ़। 21 मई को प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने दौरे के दौरान हल्लोमाजरा में टिन शेड में चल रहे स्कूल को बंद कर नया स्कूल बनाने की घोषणा की थी। सोमवार शाम को दोबारा प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने इंजीनियरिंग और शिक्षा अधिकारियों के साथ स्कूल का दौरा किया। इस दौरान एडवाइजर अपने वादे से मुकरते आए। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो हम नए स्कूल के निर्माण की योजना बनाएंगे। वहीं, स्कूल प्रशासन ने एडवाइजर के दौरे से कुछ समय पहले ही पहले ही स्कूल में साफ सफाई का काम पूरा किया।
विज्ञापन

बता दें कि हल्लोमाजरा स्थित गवर्नमेंट हाई स्कूल में प्रशासक के दौरे के बाद अधिकारियों ने स्कूल के एक हिस्से में टिन शेड के कमरों में लगाई जा रही कक्षाओं को तत्काल बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही वादा किया था कि उन्हें नया स्कूल बनाकर दिया जाएगा जब तक स्कूल की व्यवस्था नहीं होती नौंवी दसवीं के छात्रों को मक्खनमाजरा में भेजा जाएगा और बस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। अधिकारियों ने बच्चों को आस-पास के स्कूलों में तो एडजस्ट कर दिया है लेकिन लोगों से किए ट्रांसपोर्ट और नए स्कूल के वादों से मुकर गए। वहीं, हल्लोमाजरा स्कूल में एडवाइजर के आने से पहले ही साफ-सफाई और पानी निकासी के लिए बनी नालियों में सीमेंट का काम पूरा किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लिया चार स्कूलों की स्थिति का जायजा
एडवाइजर धर्मपाल ने इंजीनियरिंग विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हल्लोमाजरा कैंपस-1 और कैंपस-2, किशनगढ़ और मौलीजागरां के स्कूलों का दौरा कर वहां चल रहे कामों का जायजा लिया। इस दौरान प्रशासक ने साफ पीने के पानी की व्यवस्था, खेल सुविधाएं, आईटी इंफ्रास्ट्रचर इत्यादि में सुधार कर स्कूलों को गर्मियों की छुट्टियों से पहले पूरी तरह तैयार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की टीन शेड को हटाकर लगाए पफ पैनल
हल्लोमाजरा के टीन शेड के स्कूल में टीन को हटाकर पफ पैनल लगाए गए हैं। इसमें दो लेयर के बीच में फोम भरा होता है जो कमरे को अधिक गर्मी और ठंड से बचाता है। हल्लोमाजरा के गवर्नमेंट हाई स्कूल के 9वीं और 10वीं के 9 सेक्शन अब कॉलोनी नंबर 4 के स्कूल में शिफ्ट होंगे। हर सेक्शन में करीब 70 छात्र हैं और लगभग करीब 630 छात्रों को शिफ्ट किया जा रहा है। इस स्कूल में जो रिपेयर होनी थी उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस स्कूल के लिए नया फर्नीचर बुड़ैल जेल से बनकर आएगा। इसके अलावा हल्लोमाजरा स्थित स्कूल के ओल्ड ब्लॉक में ग्राउंड और फर्स्ट फ्लोर पर कोटा स्टोन लगाया है। स्कूल में वाइट वॉश हो गई है और तीनों फ्लोर्स पर वॉशरूम में स्पेशल मैनटेनेंस चल रही है। लैब को डिसलोकेट किया गया है और अब यहां 8वीं क्लास को पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा कैंपस 2 (टीन शेड स्कूल) में नई टाइलें लगाई गई हैं। घास लगाया गया है और वाइट वॉश की गई है। स्कूल में मिड डे मील रूम, स्पोर्ट्स रूम, लाइब्रेरी, एक्टिविटी रूम और मेडिकल रूम तैयार किया गया है।

कोट्स :
अधिकांश बच्चों को शिक्षा विभाग ने किया एडजस्ट :
शिक्षा विभाग ने ज्यादातर बच्चों को अन्य स्कूलों में एडजस्ट कर दिया है। अब नए सत्र में जो बच्चे आएंगे उनकी संख्या के आधार पर ये फैसला लिया जाएगा कि नया स्कूल बनाया जाए या नहीं। अगर बच्चों की संख्या ज्यादा होती है तो नया स्कूल बनाया जाएगा। - धर्मपाल, एडवाइजर, यूटी प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed