{"_id":"5faaa8ca8ebc3e9b8c5d7bd2","slug":"administrator-inaugurate-second-petrol-pump-of-corporation-today-chandigarh-news-pkl393743193","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासक आज करेंगे निगम के दूसरे पेट्रोल पम्प का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासक आज करेंगे निगम के दूसरे पेट्रोल पम्प का उद्घाटन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बुधवार को नगर निगम के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित पेट्रोल पंप का उद्घाटन करेंगे। एक माह में निगम का यह दूसरा पेट्रोल पंप चालू हो जाएगा। इससे निगम को अपनी वित्तीय हालत सुधारने में सहयोग मिलेगा।
कमिश्नर केके यादव ने बताया कि सेक्टर-51 ए विकास मार्ग पर पेट्रोल पंप शुरू हो चुका है। अब इंडस्ट्रियल एरिया फेज 2 के प्लाट नंबर 1055 के पीछे वाली साइट पर पंप बनकर तैयार है। वित्तीय संकट से जूझ रहे निगम को पेट्रोल पंप के शुरू होने से थोड़ी राहत मिलेगी। वहीं, निगम हर साल एक करोड़ रुपये का ईंधन अपनी गाड़ियों में भरवाता है। इसका कमीशन अभी पंप संचालक को जाता है। जब निगम अपनी गाड़ियों में अपना ही पेट्रोल डालेगा तो इसका कमीशन भी निगम को ही मिलेगा। बीते 23 सितंबर को नगर निगम ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के साथ अनुबंध किया है।
बता दें कि दिल्ली की तरफ से आने वाले लोगों को जीरकपुर के बाद शहर में निगम का पहला पेट्रोल पंप मिलेगा। इसलिए इस पर बेहतर रेवेन्यू आने की उम्मीद है। मोहाली में पेट्रोल व डीजल महंगा होने से सेक्टर-51 में पेट्रोल पंप का अच्छा रिस्पांस मिला है।