फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator Gulab Chand Kataria hoist flag in Chandigarh on Independence day 2024

Independence day: प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने किया ध्वजारोहण, बोले- विकास की तेज रफ्तार पर दौड़ रहा चंडीगढ़

Thu, 15 Aug 2024 10:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Aug 2024 10:11 AM IST
सार

गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि जब वर्ष 2047 में तिरंगा फहराएगा तो विश्व एक विकसित भारत का गुणगान करता दिखाई देगा। वर्ष 2024 में 18वीं लोकसभा चुनाव के रूप में देश का सबसे बड़ा लोकतंत्र का त्यौहार मनाया गया है, जो शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। पूरे देश के लोगों ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत एक परिपक्व लोकतंत्र देश है। 

विज्ञापन
Administrator Gulab Chand Kataria hoist flag in Chandigarh on Independence day 2024
समारोह को संबोधित करते प्रशासक गुलाब चंद कटारिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासन गुलाबचंद कटारिया ने गुरुवार को सेक्टर 17 के परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण किया। प्रशासक ने अपने भाषण में ओलंपिक के खिलाड़ियों को बधाई की और चंडीगढ़ के विकास के कार्यों को गिनाया।
विज्ञापन

    
विज्ञापन



प्रशासक ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुए ओलंपिक खेलों में भारत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। हॉकी में पंजाब के खिलाड़ियों के साथ अन्य सभी ने देश का मान बढ़ाया है। इसके अलावा चंडीगढ़ में अपनी पढ़ाई कर रही मनु भाकर और सरबजीत सिंह ने शूटिंग में पदक जीत कर देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन







प्रशासक ने कहा कि हाल ही में 4 अगस्त को चंडीगढ़ में तीन नए कानून को पूरी तरह से लागू किया गया है। इसके अलावा 24 घंटे के पानी के परियोजना को शुरू कर दिया गया है। चंडीगढ़ एक सोलर सिटी के रूप में उभर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी चंडीगढ़ ने नए आयाम स्थापित किए है। उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित किया।


गुलाबचंद कटारिया ने अपने भाषण में डड्डूमाजरा के डंपिंग ग्राउंड की सफाई, पब्लिक बाइक शेयरिंग प्रोजेक्ट और स्वच्छ सर्वेक्षण की रैंकिंग समेत कई मुद्दों का जिक्र किया। प्रशासन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दिखाते हुए प्रशासन ने कुल करीब 1 लाख पेड़ लगाए हैं। सेक्टर 39 के वाटर वर्क्स में 2000 किलोवाट की क्षमता वाला उत्तर भारत का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है। कई नियमित शिक्षकों की भर्तियां की जा रही हैं और उम्मीद है कि दो महीने में वह स्कूलों में बच्चों को पढ़ाते हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed