फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administrator Badnore wore the uniform of the Indian team, encouraged the players

प्रशासक बदनौर ने पहनी भारतीय टीम की वर्दी, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Fri, 23 Jul 2021 10:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
Administrator Badnore wore the uniform of the Indian team, encouraged the players
भारतीय टीम की वर्दी पहने यूटी प्रशासक वीपी सिंह बदनौर व अन्य।
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने गए चंडीगढ़ के प्रतिभागियों के हौसला बढ़ाने के लिए पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को भारतीय टीम की वर्दी पहनी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन

प्रशासक के साथ उनके सलाहकार धर्मपाल, खेल सचिव केके यादव, वित्त सचिव विजय नामदेवराव जड़े व अन्य अधिकारियों ने भी भारतीय टीम की वर्दी पहनी और जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रशासन की तरफ से बताया गया कि चंडीगढ़ से संबंध रखने वाले पांच खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें पुरुष हॉकी टीम में रुपिंदर सिंह और गुरजंट सिंह हैं, जिन्होंने चंडीगढ़ हॉकी अकादमी से वर्ष 2002 से 2008 और 2005 से 2011 के बीच ट्रेनिंग ली है। महिला हॉकी टीम में मोनिका और शर्मिला हैं, जिन्होंने भी चंडीगढ़ हॉकी अकादमी से वर्ष 2007 से 2012 और 2012 से 2016 के बीच ट्रेनिंग ली है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में चंडीगढ़ की अंजुम मोदगिल भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, जो चंडीगढ़ की रहने वाली हैं। प्रशासक बदनौर ने पैरा एथलीट मुकेश कुमार और पूनम को भी शुभकामनाएं दीं, ताकि वह देश का नाम रोशन कर सकें। यह दोनों खिलाड़ी टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच होने जा रहे पैरा ओलंपिक में हिस्सा लेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी सेक्टर-23 के टेबल टेनिस हॉल में ट्रेनिंग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed