{"_id":"1f421b37115ebcb389fe51535a57cb72","slug":"administration-served-third-time-notice-to-bsp-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने तीसरी बार बसपा को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने तीसरी बार बसपा को थमाया नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी के चुनाव अधिकारी और उपायुक्त मोहम्मद शाईन ने चंडीगढ़ बसपा के अध्यक्ष जागीर सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी का पोस्टर जारी कर छवि खराब करने के मामले में शोकॉज नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
उन्हें चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर दो दिन में जवाब देने को कहा है। अगर दो दिनों में जवाब नहीं दिया तो यह मान लिया जाएगा कि उन्हें कुछ नहीं कहना है। इसके बाद चुनाव आयोग के नियमों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
जागीर सिंह को भेजे नोटिस में उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि उन्हें चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी (सीटीसीसी) के वाइस प्रेजीडेंट की शिकायत मिली है।
इसमें कहा गया है कि बसपा के यूथ विंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश पासी ने कांग्रेस के प्रत्याशी का पोस्टर जारी कर उनकी उनकी छवि खराब की है।
यह चुनाव आचार संहिता के पैरा दो का उल्लंघन किया है जिसमें स्पष्ट है कि किसी भी राजनीतिक दल की आलोचना सिर्फ उनकी नीतियों तक ही सीमित होनी चाहिए। किसी भी उम्मीदवार की निजी जिंदगी के बारे में आलोचना नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
पहले भी दो बार मिल चुके हैं नोटिस :
इससे पहले बसपा की चंडीगढ़ से उम्मीदवार जन्नत जहां को भी मस्जिद में जाकर चुनाव प्रचार करने पर नोटिस जारी किया था। जन्नत ने अपने जवाब में इसे गलत बताया था।
इसके बाद एक सरकारी स्कूल में पोस्टर लगाने पर बसपा को नोटिस जारी किया था। इसके जवाब में बसपा ने कहा था कि उन्हें फंसाने के लिए यह पोस्टर कांग्रेस ने लगाया है।