फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Instructions Regarding Ramlila on Occasion of Dussehra

दशहरा 2020: यूटी प्रशासन बोला- चूक पर भेजेंगे जेल, रामलीला कमेटियों ने कहा- नहीं करेंगे मंचन

Mon, 12 Oct 2020 11:38 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Mon, 12 Oct 2020 11:38 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Instructions Regarding Ramlila on Occasion of Dussehra
Ramlila
चंडीगढ़ प्रशासन के दिशा-निर्देश से रामलीला कमेटियां डर गई हैं। इस डर के कारण रामलीला कमेटियों ने रामलीला मंचन न करने का फैसला किया है। अभी तक प्रशासन ने रामलीला मंचन की अनुमति भी नहीं दी है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ केंद्रीय रामलीला महासभा की गढ़वाल भवन में हुई बैठक में 15 रामलीला कमेटियां पहुंचीं। महासभा की बैठक में बताया गया कि प्रशासन के आदेश के अनुसार जरा-सी भी लापरवाही हुई तो जेल होगी। इस पर कमेटियां डर गई हैं। इस पर 15 में से 13 रामलीला कमेटियों ने रामलीला मंचन न करने का फैसला लिया है।'
विज्ञापन


महासभा के प्रधान बीपी गौड़ ने कहा कि महासभा के साथ अभी 21 रामलीला कमेटियां जुड़ी हैं। नगर निगम आयुक्त कार्यालय में 35 रामलीला कमेटियों की फाइल रामलीला मंचन के लिए मैदान की अनुमति देने के लिए पहुंची है। आयुक्त कार्यालय इसके लिए उपायुक्त कार्यालय के आदेश के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजब नियम.. कलाकार को कोरोना हुआ तो प्रधान व महासचिव पर केस
बीपी गौड़ ने बताया कि प्रशासन के दिशा-निर्देश इतने कठिन हैं कि यदि कलाकार या मेकअप रूम में किसी को भी कोरोना हुआ तो कमेटी के प्रधान और महासचिव पर मामला दर्ज होगा और जमानत भी नहीं होगी। यही नहीं, प्रशासन के अधिकारियों ने कहा है कि दर्शकों के लिए कुर्सियों की दूरी छह फीट की होगी।

यदि उसके बीच में कोई भी आकर बैठ गया तो कमेटी और महासभा पर मामला दर्ज होगा। रामलीला मैदान को पूरी तरह से घेरा होना चाहिए और केवल एक ही गेट होना चाहिए। ग्राउंड से लेकर मंच और मेकअप रूम को सैनिटाइज करना होगा।


15 को प्रशासन रामलीला मंचन पर लेगा फैसला, होने के आसार कम
बीपी गौड़ का कहना है कि नवारत्र 17 अक्तूबर से शुरू है। पांच दिन पहले से ही स्टेज पर टेंट लगाने का काम शुरू हो जाता था, लेकिन अभी तक अनुमति नहीं मिलने से रामलीला का मंचन होने के आसार कम ही हैं। 15 अक्तूबर को प्रशासन फैसला करेगा कि रामलीला कमेटी को अनुमति मिलेगी या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed