फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Administration Released Unlock 2 Guidelines

Unlock 2: चंडीगढ़ के सभी बाजारों में ऑड-ईवन खत्म, यहां पढ़ें प्रशासन द्वारा दी गई 10 रियायतें

Thu, 02 Jul 2020 10:08 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 02 Jul 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
Chandigarh Administration Released Unlock 2 Guidelines
फाइल फोटो
चंडीगढ़ में कोरोना वायरस के सक्रिय मामलों में आई कमी को देखते हुए प्रशासन ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है। बुधवार को प्रशासन ने शहर की विभिन्न मार्केटों में लगाए गए ऑड-ईवन फार्मूले को खत्म कर दिया। इसके अलावा अब दोपहिया वाहनों पर एक की बजाय दो लोगों के बैठने को मंजूरी दे दी गई है जबकि कार में ड्राइवर समेत चार लोगों के बैठने और ऑटो में ड्राइवर समेत तीन लोगों के बैठने को मंजूरी मिल गई है। वहीं, रात में कॉल सेंटर को भी खोलने की इजाजत दे दी गई है।
विज्ञापन


प्रशासन के आदेश के बाद शहर की सभी मोटर मार्केट, सेक्टर-46 की रेहड़ी मार्केट, सेक्टर-19 की सदर मार्केट, सेक्टर-19 का पालिका बाजार, सेक्टर-15 की पटेल मार्केट, सेक्टर-22 की शास्त्री मार्केट, सेक्टर-41 की कृष्णा मार्केट समेत वह सभी मार्केट जहां अभी ऑड-ईवन से दुकानें खोली जा रहीं थीं, वहां अब हफ्ते के सातों दिन दुकानों को खोला जा सकेगा। इसके अलावा शहर के कॉल सेंटर व फैक्ट्रियां जहां नाइट शिफ्ट भी लगाई जाती थी, उन्होंने प्रशासन ने रात में भी काम करने की इजाजत मांगी थी।
विज्ञापन


इस पर प्रशासक के साथ हुई बैठक में चर्चा की गई और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत उन्हें रात में काम करने की इजाजत शर्तों के साथ दे दी गई। शहरवासियों की तरफ से लांग रूट की बसों को चलाने की मांग की जा रही थी लेकिन प्रशासन ने फिलहाल इस बस सर्विस को बंद ही रखने का फैसला किया है। दरअसल, मंगलवार को एडवाइजर मनोज परिदा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई थी। बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि शहर में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कम हैं। ऐसे में शहरवासियों पर जबरन प्रतिबंध लगाना ठीक नहीं है। इसके बाद ही शहरवासियों को यह छूट प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 प्वाइंट्स में समझें प्रशासन के आदेश

- सभी बाजारों से ऑड-ईवन सिस्टम खत्म। स्ट्रीट वेंडर्स को भी मिली छूट
- अब दोपहिया वाहन पर दो लोग, कार में ड्राइवर समेत चार और ऑटो में ड्राइवर समेत तीन लोग बैठ सकेंगे। सभी को मास्क लगाना अनिवार्य होगा
- शहर की सभी मार्केट अब सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुल सकती हैं
- कॉल सेंटर व फैक्ट्रियां रात में भी चल सकेंगी लेकिन कर्मचारी रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ऑफिस व फैक्ट्रियों से बाहर नहीं निकल सकेंगे।
- अगले आदेश तक सभी सेक्टरों की अपनी मंडी और आर्गेनिक मार्केट बंद रहेंगी
- अगले आदेश तक अंतरराज्यीय बसों का संचालन बंद रहेगा
- एक्साइज डिपार्टमेंट से इजाजत लेकर शादी समारोह में शराब परोसा जा सकेगा
- शहर के सभी बार फिलहाल बंद रहेंगे
- सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक, धार्मिक कार्य और अन्य बड़े कार्यक्रम अभी नहीं हो सकेंगे
- सिनेमा हॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, मनोरंजन पार्क, बार, असेंबली हॉल और इसी तरह के स्थान बंद रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed