फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Administration eased 930 services of various departments, work on 122

प्रशासन ने विभिन्न विभागों की 930 सेवाओं को किया आसान, 122 पर चल रहा काम

Wed, 25 May 2022 01:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Administration eased 930 services of various departments, work on 122
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन, नगर निगम, सभी बोर्ड व अन्य विभागों की सेवाओं को लोगों के लिए आसान बनाने की प्रक्रिया जारी है। प्रशासन ने सभी विभागों की कुल 1130 सेवाओं का चयन किया है, जिनके सरलीकरण का काम किया जा रहा है। इसमें से 930 सेवाओं को आसान बनाया जा चुका है जबकि 122 में से अधिकतर का सरलीकरण 31 मई तक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने मंगलवार को इस संबंध में सभी विभागों के सचिव व निदेशक के साथ एक समीक्षा बैठक की। बताया गया कि प्रशासन विभिन्न विभागों की उन सेवाओं को आसान बनाने में लगा हुआ है, जिनमें कई बार ऐसे दस्तावेजों की मांग की जाती है, जो गैर जरूरी होते हैं और इनकी वजह से लोगों के काम होने में काफी समय लग जाता है। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड समेत कई विभाग हैं, जिन्होंने अपनी विभिन्न सेवाओं के फार्म जो पहले 8 से 10 पेज के होते थे, उन्हें एक से दो पेज का कर दिया है ताकि लोगों को फार्म भरने में आसानी हो और वह खुद अपने काम करा सकें। उन्हें किसी अन्य की जरूरत न पड़े।
विज्ञापन

सलाहकार ने सभी विभागों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह अपनी सभी सेवाओं को आसान बनाएं। इन निर्देशों का कितना पालन हुआ है, इसकी समीक्षा के लिए ही उन्होंने सभी अधिकारियों के साथ बैठक की। सलाहकार ने बैठक में कहा कि वो जल्द ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के लिए भी एक बैठक करेंगे और लंबित सभी मुद्दों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेस-1 के बाद अगले चरण की होगी शुरुआत
बैठक में उन्हें बताया गया कि सभी विभागों की 1130 सेवाओं का चयन किया गया था, जिसमें से 930 सेवाओं का सरलीकरण किया जा चुका है, जो प्रशासन के सभी विभागों के हैं। इसके अलावा 122 पर काम चल रहा है, जिनमें से अधिकतर का सरलीकरण 31 मई तक कर लिया जाएगा। सलाहकार धर्मपाल ने कहा कि जल्द से जल्द इसे पूरा कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि यह अभी पहला फेज है। इसके बाद दूसरे फेज की शुरुआत की जाएगी, जिसमें विभिन्न सेवाओं में गैर-जरूरी प्रोसीजर, रूल, रेगुलेशन, एक्ट, फार्म, फीस, इन्फार्मेशन आदि की पहचान की जाएगी और इन्हें आसान बनाया जाएगा। इसके लिए सभी हितधारकों से भी सुझाव लिया जाएगा। सलाहकार ने कहा कि सेवाओं को आसान बनाने के काम में चंडीगढ़ को एक रोल मॉडल के रूप में खुद को साबित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed