{"_id":"67bf78224205349a9100d692","slug":"administration-did-not-stop-the-action-demonstration-tomorrow-to-save-the-rock-garden-chandigarh-news-c-16-pkl1043-644117-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: प्रशासन ने नहीं रोकी कार्रवाई, रॉक गार्डन को बचाने के लिए प्रदर्शन कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: प्रशासन ने नहीं रोकी कार्रवाई, रॉक गार्डन को बचाने के लिए प्रदर्शन कल
विज्ञापन
रोक गार्डन की दीवार की खोदाई करते कर्मचारी।
चंडीगढ़। रॉक गार्डन को बचाने की मुहिम तेज होती जा रही है। अब शुक्रवार को हाईकोर्ट पार्किंग साइड रॉक गार्डन में शाम 5.30 बजे प्रदर्शन करने की तैयारी की जा रही है। लोगों को हरे रंग के कपड़े पहनकर आने को कहा जा रहा है, ताकि वे अधिकारियों को हरियाली के प्रति जागरूक करते हुए अपना विरोध दर्ज करा सकें।
इस बीच, बुधवार को रॉक गार्डन के फेज-3 के पास से बिजली की लाइनों को शिफ्ट करने का काम जारी रहा। जेसीबी से मिट्टी भी निकाली जा रही थी। फिलहाल दीवार तोड़ने का काम बंद है। यूटी प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग ने शनिवार को जेसीबी से रॉक गार्डन फेज-3 की बाहरी दीवार को तोड़ने का काम शुरू किया था। इसके विरोध में रविवार को काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे।
सोमवार को चेंज डॉट ओआरजी पर एक ऑनलाइन सिग्नेचर कैंपेन शुरू किया गया है। इससे अब तक करीब साढ़े 5 हजार लोग जुड़ गए हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है, जिसमें शहर के लोगों को जोड़ा जा रहा है। इस मुहिम को नेकचंद की पोती प्रियंका अमेरिका से कोऑर्डिनेटर कर रही हैं। इसी कड़ी में प्रदर्शन करने की योजना तैयार की गई है।
विज्ञापन
हालांकि प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि लोगों को गुमराह किया जा रहा है। रॉक गार्डन पर कोई खतरा नहीं है। सिर्फ बाहर की दीवार को शिफ्ट किया जा रहा है। यह दीवार रॉक गार्डन के मूल ढांचे का हिस्सा नहीं है। इसे पास के वन क्षेत्र को घेरने के लिए बनाया गया था।